किंगफिशर और ग्लैडरैग्स के कैलेंडर के लिए मॉडलिंग करने वाली पूनम पांडे ने न्यूड होने का 'ऑफर' देकर सनसनी मचा दी थी। साल 2011 में इस बोल्ड बाला ने कहा था कि अगर भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लेगा तो वह इंडियन क्रिकेटर्स के सामने न्यूड हो जाएंगी। भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया, मगर मॉडल ने कहा कि वह अपना 'वादा' नहीं निभा सकतीं क्योंकि बीसीसीआई ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, आईपीएल-5 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीती को उन्होंने न्यूड तस्वीर खिंचवा कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया।
IPL के दौरान न्यूड फोटोशूट करा इस एक्ट्रेस ने मचा दी थी सनसनी, आइटम नंबर के वसूले थे 5 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइटम नंबर के लिए मिले 5 करोड़ रुपये
पूनम पांडेय कितनी बड़ी सेलिब्रेटी बन गई हैं इसका अंदाजा उनकी प्राइस मनी को देखकर लगाया जा सकता है। पूनम पांडेय एक आइटम सॉन्ग के लिए पांच करोड़ रूपए चार्ज किया। यह तब है जब उनकी एकमात्र फिल्म 'नशा' बुरी तरह से असफल रही है। एक फिल्म के आइटम सॉन्ग करने के लिए पूनम पांडेय ने पांच करोड़ चार्ज किए ।
पूनम ने कहा कि उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म में आइट्म डांस करने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे थे और उन्हें उतनी रकम दे दी गई। उन्होंने कहा,'मुझे इस फिल्म में सिर्फ एक गाने के लिए इतने पैसे दिए गए हैं जितने एक फिल्म में काम करने के लिए हीरोइन को भी नहीं दिए जाते हैं। अब पूनम यह बात सही कह रही हैं या गलत या तो पूनम जानें या फिर उस फिल्म के निर्माता।
ठुकराया AIB का शो
पूनम पांडेय को वैसे तो विवादों की क्वीन कहा जाता है लेकिन आप यह जान कर चौंक जाएंगे कि पूनम ने एक ऐसा शो ठुकराया जिसे विवादों का बाप कहा जा रहा है। पूनम पांडे ने एआईबी शो को करने से मना कर दिया था। इस शो की चारों ओर चर्चा थी। सलमान से लेकर आमिर तक इस शो की आलोचना की। फिर आखिरकार पूनम ने इस शो को करने का प्रस्ताव क्यों ठुकराया?
पूनम पांडे की दलील ने सबको किया हैरान
विवादों से घिरे रहने वाली पूनम पांडे का नाम 'एआईबी नॉकआउट' के आयोजकों को सबसे पहले दिमाग में आया। तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खांबा ने पूनम को यह सोचकर ऑफर दिया कि झट से पूनम हां कहेंगी, लेकिन पूनम ने ना कह कर जोर का झटका उन्हें दे दिया। पूनम भले बोल्ड बयान और कम कपड़ों में अपने फोटो पोस्ट कर प्रशंसकों को लुभाती हैं, लेकिन उन्होंने यह कह कर इस शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया कि वे ऐसे किसी भी शो का हिस्सा नहीं बन सकती जिसमें महिलाओं की बेइज्जती की जाती हो। वाकई पूनम का यह कदम प्रशंसा के योग्य है।