{"_id":"5acdf0d34f1c1b473d8b47d3","slug":"salman-khan-was-in-jail-arjun-kapoor-stayed-in-touch-with-sisters-arpita-and-alvira","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल गए सलमान तो इस बॉलीवुड एक्टर ने दिया था बहनों का साथ, मगर सामने आकर नहीं की मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल गए सलमान तो इस बॉलीवुड एक्टर ने दिया था बहनों का साथ, मगर सामने आकर नहीं की मुलाकात
Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले के दोषी सलमान खान जब जोधपुर सेंट्रल जेल गए तो उनके घर पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया। कई फिल्मी हस्तियों ने 'सुल्तान' के घर जाकर उनकी मां सलमा खान और पिता सलीम खान से मुलाकात की और उनके परिवार का मनोबल बढ़ाया। मगर एक एक्टर ऐसा था, जिसने ना तो सलमान खान के परिवार से मुलाकात की और ना ही उनके लौटने पर उनसे मिलना जरूरी समझा।
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : self
अर्जुन कपूर उन बॉलीवुड एक्टर्स में से हैं जिनकी बॉलीवुड में एंट्री सलमान खान की देख-रेख में हुई। वह खुद को डंके की चोट पर सलमान खान का फैन बताते थे। मगर सलमान की इस मुश्किल घड़ी में वह उनके या उनके परिवार के साथ कहीं खड़े नजर नहीं आए। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी।
3 of 5
Arjun Kapoor
दरअसल, सलमान खान पिछले कई दिनों से अर्जुन कपूर से नाराज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा से उनकी बढ़ती नजदीकियां सलमान खान को रास नहीं आईं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में एंट्री से पहले अर्जुन कपूर का अफेयर सलमान खान की बहन अर्पिता खान से था। मगर बाद में दोनों का ब्रेक-अप हो गया और सलमान खान ने भी इसे ज्यादा तूल नहीं दिया। मगर भाभी के साथ अर्जुन कपूर का नाम जब जुड़ा, तो उन्हें यह बात नागवार गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjun kapoor
कहा जाता है कि सलमान खान की नाराजगी की वजह से कई फिल्म निर्माताओं ने अर्जुन कपूर को अपनी फिल्म में नहीं लिया। हालांकि, अर्जुन कपूर ने सलमान खान का साथ नहीं छोड़ा। वह भले ही कैमरे के सामने नहीं आए मगर फोन के जरिए सलमान खान की बहनों के साथ लगातार टच में बने रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun kapoor
सिर्फ सलमान खान से ही नहीं, अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों से भी रिश्ते सुधारने की पूरी कोशिश करते हैं।पहले वह अपनी बहनों-जाह्नवी और खुशी से मिलना भी पसंद नहीं करते थे, मगर श्रीदेवी के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहनों का साथ कभी नहीं छोड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।