फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी आराध्या का हाथ पकड़ कर चलने पर ट्रोल हो गईं ऐश्वर्या राय बच्चन, यूजर्स ने कहा- वो तीन साल की बच्ची नहीं है

Wed, 17 Feb 2021 07:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Trolls label Aishwarya Rai Bachchan an 'overprotective mom' after she refuses to let go of daughter Aaradhya's hand
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन - फोटो : Viral Bhayani Instagram

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। ऐश्वर्या को सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां, पत्नी, बेटी और बहू का दर्जा भी उनके परिवार वालों ने दिया है। विश्व सुंदरी होते हुए भी ऐश्वर्या बेहद घरेलू हैं और फैंस को उनकी ये बात काफी पसंद आती है। हालांकि कई बार इन्हीं बातों के चलते ऐश्वर्या ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। हाल ही में यूजर्स ने ऐश्वर्या को उनकी बेटी आराध्या के लिए ओवरप्रोटेक्टिव होने के लिए ट्रोल कर दिया।

Trolls label Aishwarya Rai Bachchan an 'overprotective mom' after she refuses to let go of daughter Aaradhya's hand
आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Viral Bhayani Instagram

ऐश्वर्या अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के हैदराबाद गई थीं। वहीं से वो परिवार संग लौटीं। मुंबई एयरपोर्ट से ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या की तस्वीर सामने आई है। हालांकि बेटी का हाथ पकड़ने के चलते ऐश्वर्या ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

Trolls label Aishwarya Rai Bachchan an 'overprotective mom' after she refuses to let go of daughter Aaradhya's hand
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विरल भियानी ने ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की ये तस्वीर साझा की जिसमें दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रहे थे। तीनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने आराध्या का हाथ पकड़ा हुआ था और दूसरा हाथ उन्होंने आराध्या के कंधे पर रखा हुआ था। ऐसे में यूजर्स ऐश्वर्या को ओवर प्रोटेक्टिव मां होने की बात कहते हुए ट्रोल करने लगे।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Trolls label Aishwarya Rai Bachchan an 'overprotective mom' after she refuses to let go of daughter Aaradhya's hand
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media

एक यूजर ने लिखा, 'ओवर प्रोटेक्टिव पापा को भी कभी हाथ पकड़ने दो, सिर्फ तुम्हारी ही नहीं हैं'। वहीं एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि बेटी होने के बाद इन्होंने पति की फिक्र करना बंद कर दिया'। एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'ये अभी भी बेटी का हाथ ऐसे पकड़ती हैं जैसे वो तीन साल की बच्ची हो। ये महिला अपनी बच्ची के लिए कुछ ज्यादा ही परेशान रहती है'।

विज्ञापन
Trolls label Aishwarya Rai Bachchan an 'overprotective mom' after she refuses to let go of daughter Aaradhya's hand
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram

बता दें कि इससे पहले भी अभिषेक और ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़ने को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। दरअसल कई मौकों पर अभिषेक और ऐश्वर्या जब भी साथ नजर आते हैं तो दोनों ही बेटी आराध्या का हाथ पकड़े नजर आते हैं और फैंस को उनका अपनी बच्ची के लिए इतना ज्यादा ख्याल दिखाना अच्छा नहीं लगता। हालांकि ऐश और अभिषेक दोनों को ही इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है। ऐश्वर्या जहां इन बातों को नजरअंदाज कर देती हैं तो वहीं अभिषेक बच्चन अपने करारे जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed