ऐश्वर्या राय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या राय की भारत में सुंदरता के लिए मिसाल दी जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड जैसे खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश्वर्या राय को दुनियाभर में वैसे तो चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनकी सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लेकिन जहां तारीफ है वहां आलोचना भी। ऐश्वर्या को भी अपने शुरुआती करियर में खूब आलोचानाएं झेलनी पड़ी।
किस्सा: जब ऐश्वर्या राय को लोगों को ने बोल दिया था नकली, अभिनेत्री को हो गई थी इस बात से नफरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शब्द से हैं ऐश्वर्या राय को नफरत
सिमी गरेवाल के शो में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए बताया था कि उन्हें नकली शब्द से बहुत नफरत है, क्योंकि उन्हें अपने करियर के शुरुआत में वो बहुत सुनना पड़ा था। इसी वजह से कोई भी जब नकली बोलता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। ऐश्वर्या ने बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें ये बात कभी भी समझ नहीं आई कि लोग उन्हें नकली क्यों बोलते थे।
ऐश्वर्या ने कहा मेहनत नहीं देखी
ऐश्वर्या राय ने कहा जब कोई फेक या नकली कहता है किसी को भी तो उन्हें बहुत ही बुरा लगता है और इस बात से वो बहुत ही ज्यादा नफरत करती हैं। उन्होंने कहा, ‘लोग मेरी सफलता से जो मेरे में बदलाव आया था उसे नकली कहते थे। ऐश्वर्या ने कहा, लोग इस बात को कभी नहीं समझ पाते कि उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत लगती है।
कहा झूठ स्वीकार नहीं है
ऐश्वर्या ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि मेरे लिए ये सारी बातें बिलकुल झूठी है और वो अपनी जिंदगी में झूठ बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं है। ऐश्वर्या राय को सिर्फ उनके शुरुआती करियर में ही नहीं बल्कि कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। जब अपनी प्रेग्नेंसी के बाद ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं थीं तो उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी।
इन फिल्मों से मिली खास पहचान
ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता और अभिनय को कोई तोड़ नहीं है। साल 1997 में तमिल और बॉलीवुड दोनों ही फिल्मों में उनका डेब्यू हुआ। उनकी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया'’ थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की, जिसमें देवदास, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, मोहब्बतें, दिल का रिश्ता, सरबजीत और ओम शांति ओम को लोगों ने खूब पसंद किया।