सब्सक्राइब करें

जिंदादिली: इन अभिनेत्रियों ने कैंसर से जंग में हासिल की जीत, जज्बे से भर देंगी इनकी कहानियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 01 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vitality: These actresses won the battle with cancer their stories will filled you with passion
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही हर कोई दहशत में आ जाता है। दुनिया भर में कई लोग इस बीमारी से ग्रसित है। ऐसे में इस बीमारी से जारी जंग में कई लोग जहां हिम्मत हार बैठते हैं तो वहीं कुछ ऐसे में भी जो ना सिर्फ लड़ाई में जीत हासिल करते हैं, बल्कि अपने जैसे अन्य लोगों को एक प्रेरणा भी देते है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने कैंसर जैसी भयानक बीमारी को हराया। बीमारी को हराया है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में - 


मुमताज
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मुमताज को साल 2002 में खुद के स्तन कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था। 54 साल की उम्र में इस बीमारी की के बाद उन्होंने छह कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी कराई। इस दौरान अपने अनुभव के बारे में उन्होंने बताया था कि, “मैं आसानी से हार नहीं मानती। मौत को भी मुझसे लड़ना होगा।” 

Vitality: These actresses won the battle with cancer their stories will filled you with passion
सोनाली बेंद्रे - फोटो : Instagram

सोनाली बेंद्रे
90 के दशक की जानी- मानी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में इस बीमारी का इलाज कराया। इस कठिन दौर में वह कहती थी कि वह अपना समय आशा के साथ और उन लोगों के साथ बिताना पसंद करेगी, जिन्हें वह प्यार करती हैं।

Vitality: These actresses won the battle with cancer their stories will filled you with passion
ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

ताहिरा कश्यप
लेखक और निर्देशक ताहिरा कश्यप को साल 2018 में स्तन कैंसर से ग्रसित हुई थी। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा इस मुश्किल समय में कई लोगों के लिए प्रेरणा बनीं। वह हमेशआ कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात करती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपनी इस लड़ाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vitality: These actresses won the battle with cancer their stories will filled you with passion
लीजा रे - फोटो : सोशल मीडिया

लीजा रे
मल्टीपल मायलोमा कैंसर के बारे में पता चलने के बाद भी अभिनेत्री लीजा रे ने हिम्मत नहीं मानी। यह एक प्रकार का कैंसर है, जो प्लाज्मा सेल में बनता है। प्लाज्मा सेल एक तरह की श्वेत रक्त कोशिका है, जो एंटीबॉडी बनाकर संक्रमण से लड़ती है। इस बीमारी से एक साल तक जंग लड़ने के बाद लीजा ने इसे मात दे दी।

विज्ञापन
Vitality: These actresses won the battle with cancer their stories will filled you with passion
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला नवंबर 2012 में ओवेरियन कैंसर की चपेट में आई थीं। इस बीमारी के बारे में पता चलने के बाद वह इलाज के लिए कई जगहें गईं। जिसके बाद उन्हें कैंसर के स्टेज IV से उबरने में मदद मिली। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी और अपने ढृढ़ निश्चय से इस बीमारी को हरा दिया। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रीटमेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed