सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: रवीना टंडन के गाने पर आम्रपाली दुबे ने दिखाई अपनी अदाएं, सोशल मीडिया पर फैंस हुए क्रेजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Dec 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey gives beautiful expression on raveena tandon tip tip barsa pani song video goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी अदायगी से हर किसी को दीवाना बनाया। यूपी से लेकर बिहार तक आम्रपाली दुबे की एक लंबी चौड़ी प्रशंसकों की लिस्ट है। आम्रपाली को यूट्यूब क्वीन तक का खिताब मिल चुका है। उनका अभिनय हो, डांस हो या उनके एक्स्प्रेशन प्रशंसक उनकी हर अदा को पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर जब भी आम्रपाली दुबे कुछ डालती हैं तो तुरंत ही वो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।



रवीना टंडन के गाने पर दिखाई अपनी अदाएं

हाल ही में आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वो रवीना टंडन के लोकप्रिय गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर अपनी अलग अदा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आम्रपाली ने हर रंग का सूट पहना है और उनके बाल खुले हुए हैं। इस लुक में आम्रपाली बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। गाने के साथ-साथ कैमरा आम्रपाली को फॉलो करता हुआ आगे बढ़ रहा है। आम्रपाली जुल्फें बिखराती हुईं और आंख मारती हुई दिखाई दे रही हैं।

bhojpuri actress amrapali dubey gives beautiful expression on raveena tandon tip tip barsa pani song video goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को पसंद आ रहा है वीडियो

आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जोकि उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनकी अदाओं और एक्स्प्रेशन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो गए हैं। कोई उन्हें अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बता रहा है तो कोई उनके एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को साझा करने के साथ ही आम्रपाली ने ‘टिप-टिप’ लिखा।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

bhojpuri actress amrapali dubey gives beautiful expression on raveena tandon tip tip barsa pani song video goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

निरहुआ के भाई ने भी किया कमेंट

उनके इस वीडियो पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव ने भी कमेंट किया। इस वीडियो पर प्रवेश लाल यादव ने कुछ लिखा तो नहीं, लेकिन उन्होंने स्माइली और फायर इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की। कुछ दिनों पहले ही आम्रपाली ने निरहुआ के भाई संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की थी जोकि उनकी आगामी फिल्म ‘साजन’ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey gives beautiful expression on raveena tandon tip tip barsa pani song video goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर मिले जमकर लाइक्स

आम्रपाली के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आम्रपाली जी मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आग तो आप खुद ही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सितारों और प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey gives beautiful expression on raveena tandon tip tip barsa pani song video goes viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं आम्रपाली

आम्रपाली ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी से की थी। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ नजर आए थे। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों ने साथ में लगभग 30 फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed