{"_id":"61a7933acd2f244378214d98","slug":"dhvani-bhanushali-and-aditya-seal-new-song-mera-yaar-gets-supehit-fans-like-their-chemistry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhvani Bhanushali: बिलियन स्टार ध्वनि भानुशाली ने आदित्य सील को बनाया ‘मेरा यार’, आते ही हिट हो गया ये गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhvani Bhanushali: बिलियन स्टार ध्वनि भानुशाली ने आदित्य सील को बनाया ‘मेरा यार’, आते ही हिट हो गया ये गाना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मेरा यार टीजर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जब से पॉप सिंगर ध्वनि भानुशाली और अभिनेता आदित्य सील के सिंगल 'मेरा यार' की झलकियां सोशल मीडिया पर रिलीज हुई हैं, तब से वे इस सॉन्ग के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया। 'मेरा यार' सॉन्ग के साथ ध्वनि ने कंपोजर और लिरिसिस्ट के रूप में भी अपना डेब्यू किया है। इस गाने में ध्वनि और आदित्य पहली बार ऑनस्क्रीन साथ नजर आ रहे हैं। ध्वनि के इस नए गाने की धुन तो फुट टैपिंग है ही, इसका वीडियो भी बेहद दिलचस्प है, जिसमे ध्वनि और आदित्य अंडरवॉटर सीक्वेंस में रोमांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं 'मेरा यार 'वीडियो में एक फायर सीक्वेंस भी है।
2 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
विनोद भानुशाली द्वारा प्रस्तुत 'मेरा यार' को ध्वनि भानुशाली और ऐश किंग ने गाया है। साथ ही ध्वनि भानुशाली ने गाने को कम्पोज भी किया है, इसका संगीत दिया है अभिजीत वघानी ने। इसके लिरिक्स ध्वनि भानुशाली और श्लोक लाल ने लिखे हैं और सॉन्ग का निर्देशन पीयूष-शाजिया ने किया है।
3 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
'मेरा यार' के साथ कम्पोजर और लिरिसिस्ट के रूप में डेब्यू करने के बारे में बात करते हुए सिंगर ध्वनि कहती हैं, "मेरा यार, एक ऐसा सॉन्ग है, जो मेरे दिल के सबसे करीब है। इस शानदार वीडियो में न केवल मैंने चार अलग-अलग लुक दिए हैं, बल्कि यह पहली बार है जब मैं अपना खुद का कम्पोजिशन जारी कर रही हूं। कुछ समय पहले मैंने सॉन्ग पर काम करना शुरू किया था, इसके लिए मेरे पिता ने मुझे प्रोत्साहित किया। इसलिए मैं इसे रिलीज करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए मैं अभिजीत और मेरे साथ खूबसूरत लिरिक्स पर काम करने के लिए श्लोक को धन्यवाद देना चाहती हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
वीडियो के बारे में ध्वनि कहती हैं, "पीयूष और शाजिया दोनों युवा और सुपर टैलेंटेड जोड़ी हैं और उन्होंने सॉन्ग को बेहद सुंदर कॉन्सेप्ट दिया है। उन्होंने मेरे विचारों को वीडियो में रखने में अद्भुत योगदान दिया है। अंडरवॉटर से लेकर फायर सीक्वेंस तक की शूटिंग का पूरा अनुभव, और आदित्य और मेरा डेब्यू, 'मेरा यार' के माध्यम से बहुत सारी नई बातें सामने आई हैं, जो इसे हम सभी के लिए और भी खास बनाती हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
'मेरा यार' पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए आदित्य सील कहते हैं, "मेरा यार, एक सुपर कूल ट्रैक है। हमने इसे दो दिनों में शूट किया, जिसमें हमने कुछ अनोखे डांस शॉट्स के अलावा एक अंडरवॉटर और एक फायर सीक्वेंस भी मैनेज किए हैं। मुझे लगता है कि ध्वनि आज के सबसे प्रतिभाशाली युवा गायकों में से एक हैं, और इस सॉन्ग को वे जीवंत करने का माध्यम बनी हैं, क्योंकि वे कम्पोजर के रूप में एक नए सफर की शुरुआत कर रही हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक वीडियो पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।