सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: राज कपूर को लगा- इग्नोर कर रहे हैं मनोज कुमार, पर सच्चाई पता चली तो रोने लगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Dec 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor felt that Manoj Kumar was ignoring him But when he came to know the truth started crying.
राज कपूर और मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आप जानते हैं कि एक बार राज कपूर को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि एक्टर मनोज कुमार उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। जबकि सच्चाई कुछ और थी पर राज कपूर यह मानकर चल रहे थे कि मनोज कुमार उनकी जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद ही दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।



 

Raj Kapoor felt that Manoj Kumar was ignoring him But when he came to know the truth started crying.
राज कपूर - फोटो : Instagram

राज कपूर ने मनोज कुमार को किया था फोन पर...
दरअसल, राज कपूर ने एक बार मनोज कुमार को फोन किया पर उनका फोन किसी और ने उठाया और कहा कि यह गलत नंबर है। इस बात से राज कुमार खफा हो गये और उनको बहुत बुरा लगा। उन्हें लगा कि मनोज कुमार जानबूझकर उन्हें इग्नोर कर रहे हैं, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी। 
 

Raj Kapoor felt that Manoj Kumar was ignoring him But when he came to know the truth started crying.
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर ने जब मनोज कुमार को फोन किया था उस वक्त वह शहर में नहीं थे। मनोज कुमार उस टाइम शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर बिजी थे। उन्हें राज कपूर के फोन के बारे में पता ही नहीं था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor felt that Manoj Kumar was ignoring him But when he came to know the truth started crying.
राज कपूर और मुकेश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कैसे दूर हुई गलतफहमी?
मनोज कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में इस पूरी घटना के बारे में बताया था। उनका कहना था कि जब वह राज कपूर से मिले तो वह बेरुखी से पेश आये। मनोज कुमार का कहना था कि जब वह राज कपूर से मिले तो वह नाराज थे। दोनों की मुलाकात कंपोजर जयकिशन के घर हुई। मनोज कुमार ने राज कपूर से कहा कि वह उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन, राज कपूर उनके साथ बेरुखी से पेश आये जिस पर मनोज कुमार ने उनसे इसका कारण पूछा। 

 

विज्ञापन
Raj Kapoor felt that Manoj Kumar was ignoring him But when he came to know the truth started crying.
मनोज कुमार

जब मनोज कुमार को पूरी बात का पता चला तो उन्होंने राज कुमार के सामने सफाई पेश की। मनोज कुमार ने राज कपूर से कहा कि वह उनको कभी इग्नोर कर ही नहीं सकते। जब राज कपूर ने यह सुना तो उन्होंने मनोज कुमार का हाथ पकड़ लिया और रोने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed