{"_id":"5bda6d18bdec22696d7816c0","slug":"aishwarya-rai-bachchan-special-love-story-with-abhishek-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल पहले अभिषेक ने होटल की बालकनी में ऐश्वर्या को किया प्रपोज, सलमान की एक गलती से हुआ ब्रेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 साल पहले अभिषेक ने होटल की बालकनी में ऐश्वर्या को किया प्रपोज, सलमान की एक गलती से हुआ ब्रेकअप
Thu, 01 Nov 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Aishwarya Rai and Abhishsek
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या ने साल 1994 में इस खिताब को अपने नाम किया था और इसके बाद फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या पहली बार बड़े परदे पर मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' में नजर आई थीं और इसके बाद हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' रिलीज हुई थी। हालांकि उन्हें सफलता 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म से मिली थी। ऐश्वर्या को इंडस्ट्री में 24 साल हो चुके हैं। उनका नाम न केवल बेहतरीन एक्ट्रेस में गिना जाता है बल्कि वह बच्चन परिवार की बहू भी हैं। तो चलिए आपको ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की उस लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जिसने बॉलीवुड के गलियारों में तहलका मचा दिया था।
2 of 6
aishwarya and abhishek
- फोटो : twitter
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 11 साल बीत चुके हैं। इस लंबे वक्त में इन दोनों का रिश्ता न केवल काफी मजबूत हुआ बल्कि आज भी ऐसा लगता है कि मानों कल की ही बात हो जब ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बनी हो। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे।
3 of 6
Salman and Aishwarya
- फोटो : File Photo
इन दोनों की मुलाकात कम ही हो पाती थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को। हालांकि दोनों का ही रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। किसी वजह से करिश्मा से अभिषेक की सगाई टूट गई और उन्होंने अपने आप को काम में बिजी कर लिया। वहीं ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी नहीं टिक पाया। कहा जाता है कि सलमान के बुरे बर्ताव से ऐश्वर्या काफी परेशान थी जिस वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Aishwarya Rai and Abhishsek
- फोटो : File Photo
सलमान से ब्रेकअप होते ही ऐश्वर्या काफी टूट गई थी और उस वक्त उन्हें विवेक ओबेरॉय ने सहारा दिया। इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि सच्चा प्यार अपना रास्ता खुद ही ढूंढ लेता है और यही बात ऐश्वर्या और अभिषेक के लिए सही साबित हुई। ऐश्वर्या ने साल 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' के सेट पर कजरारे गाने में डांस किया। यह गाना काफी हिट हुआ जिसके बाद दोनों लगातार 3 फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में 'उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 2' शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
aishwarya and abhishek
- फोटो : twitter
साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। कहा जाता है कि गुरू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। ऐश्वर्या का स्माइलिंग फेल और स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। इसके बाद 'गुरू' फिल्म के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश्वर्या भी तब तक अभिषेक को दिल दे बैठी थीं। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।