{"_id":"5a542fe74f1c1b5c0c8b7621","slug":"aishwarya-rai-bachchan-to-play-a-surrogate-mother-in-her-next-movie-jasmine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर 'मां' बनने का 'जज्बा' दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, इस बार सरोगेसी की लेंगी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर 'मां' बनने का 'जज्बा' दिखाएंगी ऐश्वर्या राय, इस बार सरोगेसी की लेंगी मदद
Tue, 09 Jan 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। पिछले साल यानी 2017 में ऐश्वर्या की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन इस साल फैंस 'फन्ने खां' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी डिमांड देखते हुए ऐश्वर्या राय ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब ऐश एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। अब खबर है कि ऐश्वर्या को एक और फिल्म का ऑफर मिला है।
ऐश्वर्या राय ने अनुष्का शर्मा को रिप्लेस कर दिया है। अब वो फिल्म 'जैस्मीन-एक किराए की कोख' में नजर आएंगी। ये फिल्म सरोगेसी पर आधारित है, जिसमें ऐश्वर्या एक सरोगेट मदर का रोल कर रही हैं। बता दें कि, इससे पहले ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'जज्बा' में मां का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे।
3 of 5
ऐश्वर्या राय
मुंबई मिरर से बात करते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा राव अरोड़ा ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'जैस्मीन' में ऐश्वर्या राय सरोगेटिक महिला का किरदार निभा सकती हैं। फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एश्वर्या राय बच्चन
जानकारी के मुताबिक, फिल्म गुजरात की एक महिला के बारे में है, जो बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती पर वो दूसरों के लिए सेरोगेट मदर बनने का फैसला लेती है। बाद में वो बच्चे के मोह में आ जाती है और उस बच्चे को वापस चाहती है।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएं। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने ऐश से बात भी की है। प्रेरणा का कहना है कि, ‘इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या हमारी पहली पसंद हैं लेकिन वो फिल्म करेंगी या नहीं यह सब उनकी डेट्स पर डिपेंड करता है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।