फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या एक्टिंग के साथ कुछ ऐसा करने के बारे भी सोच रही हैं बच्चन खानदान की बहु

Mon, 01 Apr 2019 11:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan will try in direction film making
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी अपने हाथ आजमा रही हैं। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी एक्ट्रेस पहले से ही फिल्म प्रॉडक्शन की फील्ड में उतर चुकी हैं। हाल में कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को डायरेक्ट किया था। अब लिस्ट में एक ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल होने वाला है।

aishwarya rai bachchan will try in direction film making
aishwarya rai bachchan

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा 'मैं एक दिन किसी फिल्म का निर्देशन करना चाहती हूं। मैंने इस पर काम करने के लिए कभी टाइम और एनर्जी नहीं लगाई। अब मुझे इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। मेरे दोस्त हमेशा मुझसे पूछते हैं कि आप प्रोडक्शन या निर्देशन की तरफ रुख क्यों नहीं करती हैं, अपनी खुद की एक फिल्म क्यों नहीं बनाती।'

aishwarya rai bachchan will try in direction film making
aishwarya rai

ऐश्वर्या ने आगे कहा, 'प्रोडक्शन को लेकर बहुत सारी बातें हो रही हैं। मुझे कई लोगों से प्रतिक्रिया मिल रही हैं। मैं कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और मैंने हमेशा एक बेहद प्रतिबद्ध एक्ट्रेस के रूप में काम किया हैं। मैं शुरुआत से एक टीम प्लेयर रही हूं और मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि मेरे सहयोगी, निर्देशक, निर्माता और बाकी सभी साथ काम करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan will try in direction film making
aishwarya rai, abhishek bachchan - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर को देखकर ये कयास लगाए जाने लगे कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं। अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ वो गोवा छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। जिसमें दोनों बीच पर टहलते हुए नजर आए थे।

विज्ञापन
aishwarya rai bachchan will try in direction film making
Abhishek Bachchan - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद ऐश्वर्या राय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह महज अफवाह है जो कई एंटरटेनमेंट साइट पर चल रही हैं। गलत कैमरा एंगल की वजह से ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई जिसके बाद अफवाह फैली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed