बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट-सनी एयरपोर्ट पर साथ जाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो आईपीएल का मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले का है।
मैच से पहले सनी लियोनी के साथ दिखे विराट कोहली? वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रविवार को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच शाम मैच खेला गया था। मैच से कुछ ही देर पहले ही विराट का इस तरह से दिखना फैंस के लिए एक सस्पेंस बन गया।
जब हमने इस वीडियो की सही से पड़ताल की पता चला कि ये शख्स विराट कोहली नहीं है। बल्कि ये उनकी तरह दिखने वाला कोई दूसरा व्यक्ति है। चेहरा मिलने की वजह से फैंस इसे देखकर धोखा खा गए थे। वियर भयानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
हाल ही में सनी लियोनी का सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो केक चुराती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा - मैं काम के दौरान जमकर मस्ती करती हूं। इसके बावजूद भी मेरी टीम मुझे केक का एक टुकड़ा भी नहीं देती है। मेरी टीम केक ले जाती हैं और खुद खा जाती हैं। वह मुझे ऑफर तक नहीं देते
बता दें कि रविवार को आईपीएल के मुकाबले में हैदराबाद ने बैंगलोर 118 रनों से हरा दिया। इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'यह हमारी सबसे शर्मनाक हार में से एक है। मैं कुछ बता नहीं सकता। पहली ही गेंद से आखिरी गेंद तक कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं रहा। हमें सभी विभागों में उन्नीस साबित कर दिया। उन्होंने दिखा दिया कि वे चैम्पियन टीम हैं।