{"_id":"5ca10755bdec2213ef2d29d2","slug":"ss-rajamouli-400-crore-film-rrr-story-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"400 करोड़ के बजट वाली 'RRR' की कहानी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
400 करोड़ के बजट वाली 'RRR' की कहानी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
डायरेक्टर एसएस राजामौली की मल्टीस्टारर मूवी RRR को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस फिल्म का ऐलान जब से हुआ है, इससे जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सामने आ रही है। बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके राजमौली इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम सहित 10 भाषाओं में रिलीज करेंगे।
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
मल्टीस्टारर मूवी RRR 30 जुलाई 2020 को दुनियाभर में रिलीज होगी। बीते दिनों फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर खुलासा किया गया था। तब फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के एंट्री को लेकर बात सामने आई। इस फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब इससे पर्दा उठता दिख रहा है।
3 of 5
RRR
- फोटो : social media
RRR में दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई जाएगी। अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम ने स्वतंत्रता सग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रराजामौली कहते हैं कि स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भारतीय फिल्मों ने आज तक उनके जीवन का संघर्ष दिखाया है, जबकि वे दासता के खिलाफ लड़े। इस फिल्म के जरिए वो इन क्रांतिकारियों के संघर्ष को अलग तरह से पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
SS Rajamouli
उन्होंने कहा, "मैं पूरे कैनवास को एक नए ब्रश के साथ पूरी तरह से चित्रित करना चाहता हूं, ताकि मैं जो ब्रह्मांड बनाऊं, उसमें वीरता, ऊर्जा और धैर्य हो। 1920 के दशक में वास्तविक जीवन के स्वतंत्रता सेनानियों- अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन को पर्दे पर लाने के लिए राजामौली फिल्म के शूटिंग की शुरू कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए काफी रिसर्च की है।
विज्ञापन
5 of 5
RRR
- फोटो : instagram
'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण की प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। अजय देवगन भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एडगर जोंस इस फिल्म के साथ भारतीय फिल्म में अपना डेब्यू कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।