फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

68 साल के इस एक्टर की हीरोइन बनना चाहती हैं श्वेता, 9 साल पहले की थी बॉलीवुड में एंट्री

Mon, 01 Apr 2019 11:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Apr 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
shweta tripathi want to work with Naseeruddin Shah
shweta tripathi - फोटो : social media

अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश में लगीं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी को गोरा करने वाली क्रीम के विज्ञापनों से परहेज है। तमाम एड फिल्मों में काम कर चुकीं श्वेता को भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाली कंपनियां बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। फिल्मों में मौका पाने के बारे में वह बताती हैं, ‘मैं उन दिनों ग्रेजुएशन में पढ़ रही थी तभी मैंने 'इकबाल' फिल्म देखी। इस फिल्म को देखने के बाद मैंने अपना करियर डिसाइड कर लिया था। मैं एक्ट्रेस बनना चाहती थी।' 

shweta tripathi want to work with Naseeruddin Shah
Shweta Tripathi - फोटो : social media

श्वेता ने आगे कहा कि 'मॉडलिंग के साथ-साथ मैंने एक्टिंग सीखी तो कई एड-फिल्मों में काम मिलना शुरु गया। साल 2011 में मैंने 'तृष्णा' फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था इस फिल्म में मुझे छोटा सा रोल मिला जिसमें मेरा नाम श्वेता ही था। तृष्णा के बाद मुझे 'मसान' और 'सुजाता' फिल्म में काम मिला।’

shweta tripathi want to work with Naseeruddin Shah
shweta tripathi - फोटो : social media

दिल्ली से मुंबई आने के बाद से श्वेता का संघर्ष जारी है, ‘मैंने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है कई बार रिजेक्ट भी हुई हूं। फिल्मों में काम पाना इतना आसान नहीं था जितना मैं पहले समझती थी। दिल्ली से जब मुंबई शिफ्ट हुई तो मुझे यही लगता था कि मैं जल्द ही स्टार बन जाऊंगी। अभी भी मेरा संघर्ष जारी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tripathi want to work with Naseeruddin Shah
shweta tripathi - फोटो : social media

फिल्मों में काम की तलाश में आने वालों का कोई न कोई पसंदीदा स्टार जरूर होता है। इन दिनों अपनी नई फिल्म गॉन केश को लेकर चर्चा में बनी हुई श्वेता की पसंद थोड़ी निराली है, वह कहती हैं, ‘मेरे फेवरेट एक्टर नसीरुद्दीन शाह हैं, मैं तो यही चाहती हूं कि मुझे उनके साथ किसी फिल्म में ऐसा रोल मिले जिसमें मैं उनके अपोजिट रहूं। 

विज्ञापन
shweta tripathi want to work with Naseeruddin Shah
Shweta Tripathi - फोटो : social media

'मैं बचपन से ही नसीरुद्दीन शाह और तब्बू को पसंद करती हूं। अभी मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'रात अकेली है' फिल्म कर रही हूं। वह भी बहुत ही उम्दा एक्टर हैं। इस फिल्म की कास्ट बहुत अच्छी थी तो मैं खुद को रोक नहीं पाई। अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed