फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेता बनते ही वोटर्स के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपना रहीं उर्मिला, ऑटो चलाती हुईं स्पॉट

Mon, 01 Apr 2019 10:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Apr 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
urmila matondkar auto drived durin lok sabha election campaign
urmila matondkar - फोटो : social media

फिल्मों का सफर तय करने के बाद अब उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उर्मिला जिस सीट से खड़ी हुई हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि वो जनता के बीच कितनी पकड़ बना पाती हैं लेकिन उससे पहले उर्मिला प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं।

urmila matondkar auto drived durin lok sabha election campaign
urmila matondkar - फोटो : PTI

चुनाव प्रचार के सिलसिले में उर्मिला गोरई इलाके में पहुंचीं जहां उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात की। इस दौरान उर्मिला ने ऑटो वालों से उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने ऑटो चलाते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

urmila matondkar auto drived durin lok sabha election campaign
Urmila Matondkar - फोटो : social media
उर्मिला ने खुद भी ऑटो चलाते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'कोई ऑटो पर चलना चाहता है? शहर इन ऑटो वालों से चलता है। बहुत ही अच्छा अनुभव रहा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rickshaw ride anyone..?? Auto-rickshaw wallahs..the lifeline of our city. Such a wonderful experience 😍🙏🏼🇮🇳 #aaplimumbaichimulgi 😇

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondkar auto drived durin lok sabha election campaign
Urmila Matondkar - फोटो : social media

29 मार्च को उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि 'हमारे यहां स्कूली किताबों में लिखा जाता है कि हम सभी भाई-बहन हैं और मिलकर रहें लेकिन बीते पांच सालों में यह सब बदल गया है। नफरत की राजनीति ने सबकुछ बदल दिया है। मुझे लगता है कि मुझसे मेरे लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं और मैं इसी के खिलाफ राजनीति में आई हूं।'

विज्ञापन
urmila matondkar auto drived durin lok sabha election campaign
Urmila Matondkar - फोटो : social media

फिल्मी करियर की बात करें तो उर्मिला आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल (2018) में आइटम सॉन्ग 'बेवफा ब्यूटी' में नजर आई थीं। बता दें कि उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed