फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai: केंडल जेनर को दुनिया की सबसे सुंदर महिला बताने पर भड़के ऐश्वर्या के फैंस, कुछ इस तरह लगाई क्लास

Fri, 05 May 2023 10:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 05 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Fans got angry on kendall jenner fan who said she is the most prettiest actress
केंडल जेनर, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय बच्चन और केंडल जेनर के फैंस का सोशल मीडिया पर आमना सामना हो गया। दरअसल केंडल के फैन ने उन्हें सबसे ज्यादा खूबसूरत बता दिया था। ऐश्वर्या के फैंस को यह बात अच्छी नहीं लगी। फिर क्या था, ऐश्वर्या राय बच्चन और केंडल जेनर के फैंस आपस में भिड़ गए। जहां एक तरफ ऐश्वर्या के फैंस उन्हें दुनिया की सबसे सुंदर महिला बताने पर तुले हुए हैं तो वहीं केंडल जेनर के फैंस भी हार मानने को तैयार नहीं हैं।

Aishwarya Rai Fans got angry on kendall jenner fan who said she is the most prettiest actress
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

एक ट्विटर यूजर ने केंडल जेनर की तस्वीर शेयर की थी। फोटो को शेयर करते हुए फैन ने लिखा, 'मुझे पता नहीं सबसे खूबसूरत कौन है लेकिन यह है।' इसे पांच लाख के करीब व्यूज मिले हैं। वहीं, इसे 177 बार रीट्वीट किया गया हैं। वहीं, इसपर कई कमेंट्स भी किए गए है। ऐश्वर्या के फैंस ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने ऐश्वर्या की तस्वीर शेयर करते हए उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया।

Aishwarya Rai Fans got angry on kendall jenner fan who said she is the most prettiest actress
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

ऐश्वर्या की फोटो शेयर करते हुए एक एक यूजर ने लिखा, 'केंडल उनके आगे कुछ भी नहीं है।' वहीं एक और यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए, 'ऐश्वर्या की खूबसूरती के आगे कोई भी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Fans got angry on kendall jenner fan who said she is the most prettiest actress
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb/

ऐश्वर्या ने 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसी साल ऐश्वर्या ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में वह बॉबी देओल के अपोजिट नजर आईं। हॉलीवुड के फिल्म ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश में भी ऐश्वर्या ने काम किया था। इसके अलावा उन्होंने पिंक पैंथर 2 में भी काम किया। ऐश्वर्या राय ने अपना एक्टिंग डेब्यू 1997 में तमिल फिल्म इरुवर से की थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू 'और प्यार हो गया' से किया था। इसमें बॉबी देओल भी नजर आए थे। उन्होंने हॉलीवुड के फिल्म ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश में भी काम किया था। वहीं, वह पिंक पैंथर 2 में भी नजर आई थी।

यह भी पढ़ें:  आठवीं बार बदली 'मैदान' की रिलीज डेट? अजय देवगन के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
Aishwarya Rai Fans got angry on kendall jenner fan who said she is the most prettiest actress
ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram

हाल ही में ऐश्वर्या की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' को 28 रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नल्ला नीलावुल्ला रात्रि का ट्रेलर हुआ रिलीज, बाबूराज और चेम्बन विनोद का दिखा एक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed