फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin: पहले बड़ी फिल्में अब बड़े स्टार्स आए नवाज के निशाने पर, 'स्टार कल्चर' को भी बता दिया दिखावा

Fri, 05 May 2023 08:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 05 May 2023 08:47 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बड़ी फिल्मों के बाद बड़े स्टार्स पर निशाना साधा है। साथ ही 'स्टार कल्चर' को महज दिखावा बताया है। 
 
विज्ञापन
Jogira Sara Ra Ra actor Nawazuddin Siddiqui taunts big celebs after big films said this about star culture
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'जोगीरा सा रा सा रा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में नवाज के अपोजिट एक्ट्रेस नेहा शर्मा नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान नवाज ने बड़ी फिल्मों पर निशाना साधा था। वहीं, अब एक्टर ने बड़े स्टार्स पर भी तंज कस दिया है। नवाज का बयान इस समय काफी लाइमलाइट बटोर रहा है। 

Jogira Sara Ra Ra actor Nawazuddin Siddiqui taunts big celebs after big films said this about star culture
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' स्टार से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उन्हें अपने एयरपोर्ट लुक की परवाह है। तो इस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'स्टार्स अलग-अलग फैशन डिजाइनरों के जरिए डिजाइन किए गए अलग-अलग कपड़े पहनते हैं, और अपने लुक को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। यह फैशन डिजाइनरों को बढ़ावा देने जैसा है। वे अपने अभिनय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो कि उनका काम है।'

Jogira Sara Ra Ra actor Nawazuddin Siddiqui taunts big celebs after big films said this about star culture
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में स्टार कल्चर पर भी चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा, 'मैं सिर्फ एक अच्छा अभिनेता बनना चाहूंगा। मैं एक अभिनेता कहलाना पसंद करूंगा। मैं अपने नाम के साथ स्टार टैग नहीं जोड़ना चाहता। मुख्य अभिनेता ही रहूं यही मेरी कोशिश है। मैं गहराई वाला अभिनेता बनना चाहता हूं। हालांकि, जब मैं एक अभिनेता के रूप में गहराई से उतरता हूं तो मेरे अंदर एक डर बैठ जाता है। एक अभिनेता के रूप में इसे बनाए रखने के लिए कई सारी तकनीक हैं।' 

Swara Bhasker: फिल्म 'अफवाह' की तारीफ करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Jogira Sara Ra Ra actor Nawazuddin Siddiqui taunts big celebs after big films said this about star culture
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में बड़े सितारों की बड़ी फिल्मों पर निशाना साधते हुए कहा था, 'वे 10-15 अभिनेताओं को लेते हैं, उन्हें एक साथ कास्ट करते हैं और 60-100 करोड़ रुपये की फिल्म बनाते हैं, जिसे लोग देखना नहीं चाहते। इन फिल्मों में कुछ नहीं होता और फिर फ्लॉप हो जाती हैं। उन्होंने कभी अच्छे अभिनेता को नहीं लिया और 50 करोड़ रुपये की फिल्म बनाई।'

Swara Bhasker: फिल्म 'अफवाह' की तारीफ करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

विज्ञापन
Jogira Sara Ra Ra actor Nawazuddin Siddiqui taunts big celebs after big films said this about star culture
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की बात करें तो, इसकी स्टोरी गालिब असद भोपाली ने लिखी है। साथ ही यह कुशन नंदी के जरिए निर्देशित और नईम ए सिद्दीकी के जरिए निर्मित है। महाअक्षय चक्रवर्ती, संजय मिश्रा और जरीना वहाब भी फिल्म के कलाकारों का हिस्सा हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच नवाजुद्दीन की फिल्म 'अफवाह' रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed