बॉलीवुड सितारों के रिश्ते हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। सितारों की डेटिंग से लेकर शादी तक की खबरों को लेकर फैंस बेहद उत्साहित रहते हैं। इनमें से कुछ के रिश्ते अधूरी रह जाती है तो कुछ शादी के बंधन में बंध जाते हैं। 3 अक्टूबर को नेशनल ब्वॉयफ्रेंड डे है। ऐसे में चलिए हम आपको ऐसी 5 अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी की।
ऐश्वर्या से प्रियंका चोपड़ा तक, इन एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड को बनाया पति, अनुष्का की मोहब्बत 'विराट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी। वहीं ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की। सोनम की इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। शादी के बाद दोनों परिवार की सहमति से रिसेप्शन भी मुंबई के लीला होटल में हुआ।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। सगाई के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। उन्होंने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने इटली में उस जगह शादी की जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का परिवार मई 2017 में हॉलिडे मनाया था। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। दोनों ने केवल करीबी लोगों को ही शादी में आमंत्रित किया था। इस दौरान बॉलीवुड से कोई सेलिब्रिटी नहीं पहुंचा।