मां बनने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब से बॉलीवुड में कमबैक किया है, उनकी पारी जमने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। वापसी के बाद उनकी चार फिल्में आई हैं और कहीं वह छाप नहीं छोड़ सकी हैं। 'जज्बा', 'सरबजीत', 'ऐ दिल है मुश्किल' से लेकर हाल में रिलीज हुई 'फन्ने खान' तक में ऐश्वर्या ने ऐसा कुछ नहीं किया कि दर्शक याद रहें। 'ऐ दिल है मुश्किल' को छोड़ कर बाकी तीनों फिल्में फ्लॉप रही हैं।
{"_id":"5b7400ff42c7925fba08f2d7","slug":"aishwarya-wants-superstar-to-accompany-to-save-her-bollywood-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फन्ने खान' के फ्लॉप होते ही ऐश्वर्या का करियर दांव पर, चाहिए एक सुपरस्टार का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फन्ने खान' के फ्लॉप होते ही ऐश्वर्या का करियर दांव पर, चाहिए एक सुपरस्टार का साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय ब्च्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या ने खुद को जमाने के लिए इरफान और राजकुमार राव जैसे ऐक्टरों के साथ काम किया परंतु बात बनी नहीं। 'ऐ दिल है मुश्किल' में वह रणबीर के अपोजिट थीं और दर्शकों को जोड़ी पसंद नहीं आईं। अब ऐश्वर्या क्या करें, इंडस्ट्री के जानकारों में मानें तो ऐश्वर्या के सामने अब दो ही रास्ते हैं। एक तो वह जबर्दस्त कंटेंट वाली किसी फिल्म में नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली डायरेक्टर के साथ काम करें या फिर उनके करियर को किसी खान सुपरस्टार का सहारा मिले। तय है कि इनमें सलमान तो सूची से पहले ही खारिज हो जाएंगे। रहे आमिर और शाहरुख तो आमिर चुनिंदा फिल्में करते हैं। रह गए शाहरुख। लेकिन खुद शाहरुख की स्थिति भी फिलहाल बहुत अच्छी नहीं है।
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या के कमबैक से बॉलीवुड को उम्मीदें थीं कि एक अच्छी और खूबसूरत नायिका वापस आएगी परंतु दर्शकों पर उनका रंग जम नहीं पा रहा है। कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि ऐश्वर्या की एक ग्लैमरस इमेज है और वह उसके दम पर ही आगे बढ़ सकती हैं। अपनी पिछली फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग करने की कोशिश की और वह नाकाम रही हैं। 'जज्जा' में वह ऐसी करियरिस्ट मां थीं, जिसकी बच्ची का अपहरण हो गया है। फिर 'सरबजीत' में वह ऐसी बहन बनीं जो भाई को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने का संघर्ष करती हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' में वह तलाकशुदा महिला थीं जिसका दिल अपने से युवा पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fanney khan
जानकार मान रहे हैं कि ये सभी भावनाओं वाले कथानक थे और ऐश्वर्या इनमें अपने किरदारों में खरी नहीं उतरीं। 'फन्ने खान' में उन्होंने ग्लैमरस गायिका का रोल करने की कोशिश की परंतु उसके पीछे भी एक कहानी थी और वह फिर एक्टिंग में गच्चा खा गईं। इस पर राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी भी नहीं जमी। विश्लेषकों का मानना है कि ऐश्वर्या को करीना कपूर खान से सबक सीखना चाहिए। वह ग्लैमरस और कंटेंट फिल्मों में संतुलन बना कर चल रही हैं। लेकिन फिलहाल ऐश्वर्या को सबसे बड़ी जरूरत ऐसी इमेज की है जो उन्हें युवाओं से जोड़ सके।
विज्ञापन
aishwarya and sanjay leela bhansali
इंडस्ट्री में लोग यह भी कह रहे हैं कि ऐश्वर्या को संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक की सख्त जरूरत है जो उनकी खूबसूरती को प्रभावी ढंग से पेश कर सकते हैं। ऐसे में अगर ऐश्वर्या को खान तिकड़ी या अक्षय कुमार जैसे सितारे का साथ मिल जाए तो उनकी बात बन सकती है। वैसे ऐश्वर्या द्वारा हाल में पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'गुलाब जामुन' फाइनल करने की खबरें आ रही है। मुश्किल यह है कि अभिषेक का करियर खुद डांवाडोल स्थिति में है।