फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा 'तानाजी' का दबदबा, कुछ लाख में ही सिमटी 'छपाक'

Thu, 30 Jan 2020 09:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
ajay devgan film tanhaji the unsung warrior and deepika padukone film chhapaak 20th day collection
Chhapaak, Tanhaji the Unsung Warrior - फोटो : amar ujala
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' की कमाई की रफ्तार नहीं थम रही हैं। 20वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं 'तानाजी' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' का बुरा हाल है। फिल्म अभी तक अपना बजट निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाई है। अच्छी कहानी और अदाकारी के बावजूद ये फिल्म फ्लॉप हो गई। चलिए जानते हैं 20वें दिन 'तानाजी' और 'छपाक' ने कितना बिजनेस किया।
ajay devgan film tanhaji the unsung warrior and deepika padukone film chhapaak 20th day collection
Tanhaji - फोटो : Twitter

'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन करते हुए 118.91 करोड़ जुटा लिए थे। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 'तानाजी' ने 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़, रविवार को 11.90 करोड़, सोमवार को 4.70 करोड़ और मंगलवार को करीब 3.80 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही। वहीं फिल्म ने बुधवार यानी 20वें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया । इस तरह फिल्म ने 20 दिन में कुल 235.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है कि फिल्म 300 करोड़ के आस-पास तक पहुंच सकती है।

ajay devgan film tanhaji the unsung warrior and deepika padukone film chhapaak 20th day collection
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली है। फिल्म में अजय देवगन तानाजी बने हैं। काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाया है। वहीं सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदयभान है। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgan film tanhaji the unsung warrior and deepika padukone film chhapaak 20th day collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की। रिलीज से पहले 'छपाक' की चर्चा तो खूब रही हालांकि इसका फायदा उसे नहीं मिला। फिल्म पहले हफ्ते ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। तीसरे हफ्ते तक आते-आते 'छपाक' ज्यादातर सिनेमाघरों से उतर गई है। फिल्म ने 19वें दिन 5-7 लाख का बिजनेस किया है। वहीं 20वें दिन की कमाई 5 लाख रुपये ही रह गई । फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 35-36 करोड़ के आस-पास है। 

 

विज्ञापन
ajay devgan film tanhaji the unsung warrior and deepika padukone film chhapaak 20th day collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

'छपाक' का बजट 45 करोड़ है। इस तरह ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित 'छपाक' में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

90 के दौर की यादों में डुबो देगा 'दूरदर्शन' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed