अभी तक अपने बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों और गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के रिश्तों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप बॉलीवुड के बेस्ट दामादों के बारे में जानते हैं। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड के चर्चित दामादों के बारे में बताने वाले हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेता हैं जो शानदार पति के अलावा बेहतरीन दामाद होने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं जो बॉलीवुड के चर्चित दामाद हैं।
सबसे चर्चित हैं बॉलीवुड के ये छह दामाद, इन मशहूर परिवारों की बेटियों से की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन
यह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल के पति है। काजोल पांच अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अजय देवगन और काजोल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में शादी की थी। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रहती थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से हैं। काजोल अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। तनुजा हमेशा अपने दामाद अजय देवगन की तारीफ करती हैं।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के दामाद हैं। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, डिंपल की बेटी हैं। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ साल 2001 में शादी की थी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार राजेश खन्ना, अक्षय कुमार के ससुर थे।
धनुष
यह साउथ सिनेमा के शानदार कलाकारों में से एक हैं। धनुष बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की। ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में शादी की थी। फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
कुणाल कपूर
इनका रिश्ता बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से रहा है। कुणाल कपूर, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं। कुणाल कपूर ने उनकी बेटी नैना बच्चन से साल 2015 में शादी की थी। कुणाल कपूर बॉलीवुड फिल्म रंग दे बसंती, लव शव ते चिकन खुराना और आजा नच ले सहित कई और फिल्मों में नजर आ चुके हैं।