15 जून को पूर्वी लद्दाख में गलवां घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक आंदोलन चल गया। इस बीच शनिवार को बॉलीवुड गलियारों में ये खबर आई कि इस घटना पर अजय देवगन ने एक फिल्म निर्माण करने का मन बनाया है। ये खबर सामने आते ही लोगों ने अचानक अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
गलवां घाटी पर अजय देवगन ने किया फिल्म बनाने का एलान, जानिए क्यों अक्षय कुमार को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
दरअसल ऐसा देखा और कहा जाता है कि देश के बड़े मुद्दों पर ज्यादातर अक्षय कुमार ही फिल्में बनाते हैं। फिर वो सामाजिक मुद्दा हो या देशभक्ति का। पिछले कुछ सालों में उनकी कई ऐसी फिल्में आई हैं जो देश से जुड़े मुद्दों पर आधारित हैं। अक्षय भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। लेकिन इस मामले में वो पीछे रहे गए और अजय देवगन ने बाजी मार ली।
अब सोशल मीडिया पर लोग अक्षय कुमार के मीम बनाकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ यूजर कह रहे हैं कि अजय ने अक्षय की फिल्म छीन ली है। तो कुछ मीम साझा कर बता रहे हैं कि इस फिल्म के छिन जाने के बाद अक्षय कैसे रो रहे होंगे।
एक यूजर ने मीम साझा करते हुए लिखा, 'जब अजय देवगन के देशभक्ति फिल्म करने के बारे में अक्षय कुमार को पता चला।'
When Akshay Kumar gets to know about #AjayDevgn doing a patriotic film ... pic.twitter.com/jRAheHhNJT
— The Dumb Doctor (@Sir_Chatur) July 4, 2020
#AjayDevgn after signing a movie on #GalwanValley pic.twitter.com/wFU737bpG2
— The Dumb Doctor (@Sir_Chatur) July 4, 2020