फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की पहली फिल्म के पीआर का हुआ निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यूं दी श्रद्धांजलि

Sun, 19 Jul 2020 06:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 19 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn debut film Phool Aur Kaante publicist RR Pathak passes away
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के करीबी रहे चुके पीआर (पब्लिसिस्ट) आरआर पाठक का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आरआर पाठक के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आरआर पाठक अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे के पीआर थे। 

Ajay Devgn debut film Phool Aur Kaante publicist RR Pathak passes away
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने आरआर पाठक के निधन को लेकर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आरआर पाठक सर ने मेरी डेब्यू फिल्म फूल और कांटे की पब्लिसिटी को संभाला था। हम इन 29 सालों में कई बार एक-दूसरे से मिले।'

Ajay Devgn debut film Phool Aur Kaante publicist RR Pathak passes away
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर के लिए आरआर पाठक का शुक्रिया अदा करते हुए अजय देवगन ने ट्वीट के आखिरी में लिखा, 'आपके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं...RIP आरआर पाठक साहब'। सोशल मीडिया पर अजय देवगन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी कमेंट के जरिए आरआर पाठक को श्रद्धंजलि दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn debut film Phool Aur Kaante publicist RR Pathak passes away
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 1991 में आई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री मधू, अभिनेता अमरीश पुरी, रजा मुराद, अंजना मुमताज, अरुणा ईरानी और जगदीप मुख्य भूमिका में थे। जबकि फिल्म फूल और कांटे के निर्देशक कुकू कोहली थे।

विज्ञापन
Ajay Devgn debut film Phool Aur Kaante publicist RR Pathak passes away
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी पहली ही फिल्म से अजय देवगन ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी। आज अजय देवगन बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। आखिरी बार अजय देवगन फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजोल और अभिनेता सैफ अली खान मुख्य भुमिका में थे। फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को दर्शकों ने खुब पसंद किया था। 

पढ़ें: भारी बारिश में ढहते मकान को देखकर हैरान हुईं ऋचा चड्ढा, कहा- 'यह बहुत डरावना है...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed