बॉलीवुड सितारे फिल्म के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की वजह से चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस के लिए खास तस्वीरे, वीडियो और पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। वहीं बहुत से ऐसे भी कलाकार हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं। उनमें से एक अभिनेत्री ऋचा चड्ढा हैं।
भारी बारिश में ढहते मकान को देखकर हैरान हुईं ऋचा चड्ढा, कहा- 'यह बहुत डरावना है...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार वह एक हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर लगातार जारी है। रविवार को तेज बारिश एक मकान के लिए आफत बन गई और पूरा मकान ढेह गया।
This is so scary, which part of Delhi is this from ? https://t.co/W8ifiYT5Y4
— TheRichaChadha (@RichaChadha) July 19, 2020
आपको बता दें कि रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश ने आफत खड़ी कर दी। आईटीओ के पास अन्ना नगर के स्लम एरिया में नाले में बह रहे पानी के तेज बहाव में कई मकान ढह गए। घटना के समय घरों में लोग मौजूद नहीं थे। घटनास्थल पर केंद्रीयकृत दुर्घटना और आघात सेवाएं (CATS) और दमकल पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, अन्ना नगर में भारी बारिश के कारण नाला धंस गया, जिससे कई पेड़ पौधे और घर ढह गए। दरअसल आईटीओ के पास डब्ल्यूएचओ की बिल्डिंग है। उसके पास ही एक झुग्गी बस्ती है जो नाले के बराबर में बसी हुई है। भयंकर जलभराव के कारण बस्ती में पानी घुस गया और कई झुग्गियां बह गईं हैं।
पढ़ें: पुलिस की पूछताछ में आदित्य का बड़ा खुलासा, भंसाली की फिल्मों में सुशांत को लेकर कभी नहीं हुई बातचीत