फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूजिक वीडियो के लिए तुलसी ने सीखा चेलो और डांस समेत मनोरंजन की ये हैं इस वक्त की पांच फटाफट खबरें

Sun, 19 Jul 2020 06:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 19 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bollywood and Television Top Five News Tulsi Kumar Gracy Singh Bandish Bandits Aarya
तुलसी कुमार, आर्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तुलसी कुमार ने सीखा चेलो और डांस


सिंगल तेरे नाल की सफलता के साथ तुलसी कुमार अब अपने अगले गाने 'नाम’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। तेरा बन जाउंगा (कबीर सिंह), ओ साकी साकी (बाटला हाउस) सोच ना साके (एयरलिफ्ट) जैसे गाने गा चुकीं तुलसी का ये नया गाना उनके प्रशंसकों के लिए एक स्पेशल सरप्राइज बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि तुलसी इस गाने के म्यूजिक वीडियो में चेलो बजाते हुए दिखेंगी और इसके म्यूजिक वीडियो के लिए उन्होंने खास तौर से डांस भी सीखा है। सिंगल में उनका साथ गायक मिलिंद गाबा दे रहे हैं। अरविंद खेड़ा निर्देशित यह वीडियो दिखाएगा कि कैसे 'प्यार हमेशा अपनी राह पाता है’।

Bollywood and Television Top Five News Tulsi Kumar Gracy Singh Bandish Bandits Aarya
बंदिश बैंडिट्स - फोटो : Social Media

'बंदिश बैंडिट्स' का टीजर रिलीज
वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सीरीज है। 10 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी दो जवान लोगों की एक प्रेम कहानी होगी जो संगीत से बहुत प्यार करते हैं। इस सीरीज में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तेलंग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Bollywood and Television Top Five News Tulsi Kumar Gracy Singh Bandish Bandits Aarya
आर्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर्या बनी एक मां योद्धा
क्राइम ड्रामा सीरीज 'आर्या' के मुख्य किरदार को अब एक एनीमेटेड वर्जन में दिखाया गया है। शो के निर्माताओं की तरफ से यह एक छोटा सा प्रमोशनल वीडियो है जिसका संगीत ध्रुव घानेकर ने दिया है। इस शो की मुख्य अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा, 'आर्या ने अपने विश्वास से यह साबित कर दिया है कि मां बनने का मतलब है कि एक योद्धा बनना। और हर तरीके से अपने परिवार की रक्षा करना। वह अत्यधिक पीड़ा सहती है लेकिन वह सब केवल अपने अंदर रखती है। हर मुश्किल का सामना करते हुए वह अपने बच्चों को बचाती है। यह एनीमेटेड वीडियो आर्या का सर्वश्रेष्ठ रूप प्रदर्शित करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood and Television Top Five News Tulsi Kumar Gracy Singh Bandish Bandits Aarya
द सॉन्ग वी सेंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कशिश में दिखेगी आरती की शॉर्ट फिल्म
आरती नेहर्ष की पहली शॉर्ट फिल्म 'द सॉन्ग वी संग' को कशिश मुंबई इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल के 11वें संस्करण में प्रीमियर के लिए चुना गया है। यह दो औरतों की प्रेम कहानी है जो मिलने के बाद एक दूसरे में कुछ ऐसा देखती हैं जैसा उन्हें पहले कभी महसूस नहीं हुआ होता है। इस फिल्म में सेरेना वालिया और आयुषी गुप्ता इन दो महिलाओं के किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। लगभग 20 मिनट लंबी इस फिल्म को इस फिल्म फेस्टिवल की दो श्रेणियों 'इंडियन नरेटिव शॉर्ट्स सेक्शन' और रियाद वालिया अवार्ड फॉर बेस्ट इमर्जिंग इंडियन फिल्ममेकर' में चुना गया है। यह फेस्टिवल ऑनलाइन 22 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन
Bollywood and Television Top Five News Tulsi Kumar Gracy Singh Bandish Bandits Aarya
संतोषी मां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संतोषी मां के सामने संकट
धारावाहिक 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' में माता संतोषी के सामने अचानक से एक असमंजस की स्थिति आ पड़ी है। उनकी परम भक्त स्वाति के सामने घर से निकल जाने की चुनौती है जबकि भगवान इंद्र के अपहरण के आरोप में संतोषी मां की शक्तियां छीन ली गई हैं। इस स्थिति के बारे में माता संतोषी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कहा, 'यह मेरे लिए सबसे कठिन दृश्यों में से एक था। क्योंकि, संतोषी मां की शक्तियों को वापस ले लिया गया है और उनके लिए अपनी प्रिय भक्त स्वाति की इस कठिन समय में मदद करना बहुत मुश्किल हो जाता है। मेरे अनुसार भक्त और भगवान के रिश्ते के बीच यह एक सच्ची परीक्षा होगी।'

पढ़ें: ऐश्वर्या राय को जल्द ठीक होते हुए देखना चाहता हैं ये अभिनेता, कहा- 'दुआ करता हूं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed