फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता प्रतीक गांधी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, पत्नी और भाई भी कोरोना संक्रमित

Sun, 19 Jul 2020 05:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Pratik Gandhi and two family members covid 19 test positive
पत्नी के साथ प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रतीक गांधी कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतीक के साथ उनकी पत्नी भामिनी ओझा और उनके भाई भी कोरोना संक्रमित हैं। प्रतीक गांधी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि परिवार के दो सदस्यों सहित उनका टेस्ट पॉजिटिव निकला है।

Pratik Gandhi and two family members covid 19 test positive
प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ट्वीट में प्रतीक ने लिखा कि 'पॉजिटिव होने के बाद हमने इसे गंभीरता से लिया है। मैं और मेरी पत्नी होम क्वारंटीन हैं जबकि मेरा भाई अस्पताल में भर्ती है। हम सभी वायरस के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ रहे हैं। दोस्तों और परिवार की गर्मजोशी, समर्थन और प्रार्थना का साथ मिला।'

Pratik Gandhi and two family members covid 19 test positive
आयुष शर्मा के साथ प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक गुजराती की हिट फिल्मों बे यार, रॉन्ग साइड राजू और लव नी भवाई में नजर आ चुके हैं। हिंदी में उन्होंने मित्रों और सलमान खान की लवयात्री में काम किया। है। प्रतीक जल्द ही हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 1992 में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratik Gandhi and two family members covid 19 test positive
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर प्रतीक के जल्द ठीक होने की कामना की है। हंसल मेहता ने लिखा, 'जल्द ठीक हो जाओ, चैम्पियन। अपनी पॉजिटिविटी से वायरस को हरा दो।' बता दें शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड 19 के कुल केस की संख्या तीन लाख के पार हो गया है। 

विज्ञापन
Pratik Gandhi and two family members covid 19 test positive
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते एक हफ्ते में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई बड़े नाम कोरोना की चपेट में आए हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। बाद में ऐश्वर्या और आराध्या को भी कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके अलावा अनुपम खेर की मां, उनके भाई और भाभी भी कोरोना की चपेट में आ गए। एक ट्वीट कर अनुपम खेर ने बताया था कि उनकी मां की हालत में सुधार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed