बॉलीवुड में एक्शन को नए आयाम तक पहुंचाने वाले वीरू देवगन ने आज (सोमवार) आखिरी सांस ली। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरू का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया।
{"_id":"5cebdbefbdec22076402963a","slug":"ajay-devgn-father-veeru-devgan-funeral-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पिता वीरू देवगन की अर्थी को कंधा देते नजर आए अजय, अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: पिता वीरू देवगन की अर्थी को कंधा देते नजर आए अजय, अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड
Mon, 27 May 2019 08:48 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 May 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ajay devgn
- फोटो : Twitter
वीरू देवगन की अंतिम यात्रा अजय के घर से रवाना हो चुकी है। अजय अपने पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए। वीरू देवगन के अंतिम दर्शन को बॉलीवुड के सभी सेलेब्स पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ श्मशान घाट वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले शाहरुख खान, सनी देओल समेत कई सितारे अजय-काजोल के घर पहुंचे थे।
Veeru devgan
- फोटो : Self
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में तानाजी की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही वह पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Veeru devgan
- फोटो : Self
वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं। एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया। वीरू देवगन ने 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'विजय पथ', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहागा', 'खून भरी मांग' जैसी कई फिल्मों के स्टंट सीन डायरेक्ट किए हैं।
विज्ञापन
Ajay Devgn and Veeru Devgn
- फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक उन्हें पब्लिक में आखिरी बार फरवरी 2019 में अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था। वीरू का जन्म अमृतसर में हुआ था और उनके अजय देवगन सहित कुल 4 बच्चे हैं। उन्होंने एक्टर के तौर पर 'क्रांति', 'सौरभ' और 'सिंहासन' फिल्मों में छोटी भूमिकाएं भी निभाई थीं।