फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन ने शेयर किया 'टोटल धमाल' का एक और पोस्टर, इस बार शेर के साथ कर रहे रैंप वॉक

Sun, 20 Jan 2019 10:15 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 20 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn ramp walk with lion in total dhamaal movie
ajay devgan - फोटो : twitter

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इस साल फिल्म टोटल धमाल को लेकर काफी व्यस्त हैं। ऐसे में अजय ने एक बार फिर फिल्म से जुड़ी तस्वीर शेयर की है। इस बार वह फोटो में एक शेर के साथ नजर आ रहे हैं। अजय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है  कि इस फोटो में शेर के साथ रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। फोटो को करीब दो लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 

ajay devgn ramp walk with lion in total dhamaal movie
ajay devgan

शायद ही आपको याद हो कि अजय इससे पहले फिल्म 'हिम्मतवाला' में एक शेर के साथ लड़ते देखे गए थे।  फिल्म में एक्शन सीन, थोड़ा ड्रामा, थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा रोमांस भी था। वहीं फिल्म के गाने भी खूब हिट हुई थे। बता दें कि इससे पहले फिल्म को लेकर अजय देवगन तीन पोस्टर और शेयर कर चुके हैं। जिनमें से वह एक फोटो में बंदरिया के साथ नजर आए थे।

What do you think are they telling each other?

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

Say Hi to Hollywood's head turner Crystal, debuting soon in Bollywood in #TotalDhamaal. Trailer out soon!

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

ajay devgn ramp walk with lion in total dhamaal movie
Total Dhamaal - फोटो : firstpost

कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' के अब तक कई पोस्टर्स जारी हो चुके हैं। पोस्टर में एक्टर्स जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर्स जंगल में खो गए हैं। 'टोटल धमाल' धमाल सीरिज की तीसरी कड़ी है। फिल्म में इस बार माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn ramp walk with lion in total dhamaal movie
Total Dhamaal

आपको बता दें कि 18 साल बाद अनिल और माधुरी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज होगा। अनिल कपूर की एक और फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आने वाली है, जिसमें उनकी बेटी सोनम कपूर भी लीड रोल में है। 

विज्ञापन
ajay devgn ramp walk with lion in total dhamaal movie
Total Dhamaal

टोटल धमाल को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया और  प्रीतम चक्रवर्ती होंगे। जबकि फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी,जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता और अनिल कपूर कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed