फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर ने देखी 'उरी', बीमारी में भी ट्विटर पर लिख डाली तारीफ में इतनी सारी बातें

Sun, 20 Jan 2019 09:55 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 20 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor praises film uri the surgical strike from america
bollywood

अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अभिनीत फिल्म उरी-'द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) अभी भी कमाई में सबसे आगे चल रही है। फिल्म को दर्शक भी खूब सराह रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ के कलेक्शन के करीब है। फिल्म से विक्की और यामी गौतम खूब तारीफ बटोर रहे हैं। ऐसे में अब न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi kapoor) ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर पर विक्की कौशल की जमकर प्रशंसा की। 


 

rishi kapoor praises film uri the surgical strike from america
rishi kapoor

फिल्म उरी देखने के बाद ऋषि कपूर ने लिखा- 'मैंने फिल्म उरी देख ली है, मुझे नहीं लगता है कि सेना पर आधारित इससे अच्छी फिल्म कभी बनी हो, फिल्म भारत और पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि कैंप में ट्रेनिंग ले रहे आतंकियों के खिलाफ लगती है, फिल्म जोश पैदा करने और आंख खोलने वाली है।' 


rishi kapoor praises film uri the surgical strike from america
uri

बता दें कि साल की पहली हिट देने वाले विक्की कौशल इन दिनों उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। पहले हफ्ते शानदार प्रदर्शन करने वाली उरी अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। आश्चर्यजनक रूप से फिल्म रिलीज के पहले शुक्रवार की अपेक्षा दूसरे शुक्रवार ज्यादा अच्छा बिजनेस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor praises film uri the surgical strike from america
uri

उरी का प्रदर्शन जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर जारी है अनुमान लगाया जा रहा है फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो उरी ने रिलीज के 5वें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था वहीं आठवें दिन ये आंकड़ा 75 करोड़ पहुंच गया। 

#UriTheSurgicalStrike benchmarks...
Crossed ₹ 50 cr: Day 5
₹ 75 cr: Day 8
Should breach ₹ 💯 cr mark in Weekend 2, as per current trending... Indeed, Week 2 has commenced with solid josh... #Uri #HowsTheJosh

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 19, 2019


 

विज्ञापन
rishi kapoor praises film uri the surgical strike from america
uri - फोटो : instagram

वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिल सकता है और 9वें दिन इसका कलेक्शन 13 करोड़ से ज्यादा रहा। सुबह के शो में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं देश के कई हिस्सों में ओपनिंग डे की अपेक्षा फिल्म अब ज्यादा बेहतर बिजनेस कर रही है। 

#UriTheSurgicalStrike continues to make big noise at the BO... Should cross ₹ 💯 cr mark today [Day 10]... Second Sat is higher than first Sat [₹ 12.43 cr] and almost double of second Fri... [Week 2] Fri 7.66 cr, Sat 13.24 cr. Total: ₹ 91.84 cr. India biz. #Uri #HowsTheJosh

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 20, 2019


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed