{"_id":"5c448ea8bdec2211a00c6ea8","slug":"ayushmann-khurana-shares-selfie-with-wife-tahira-kashyap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताहिरा ने शेयर की पति आयुष्मान खुराना संग सेल्फी, किया रुला देने वाला पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ताहिरा ने शेयर की पति आयुष्मान खुराना संग सेल्फी, किया रुला देने वाला पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 20 Jan 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप कैंसर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी बाल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इलाज के दौरान उन्हें अपने बाल मुंडवाने पड़े। ताहिरा अपनी आखिरी कीमोथैरेपी करवा चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। ऐसे में ताहिरा की एक और फोटो सामने आई है जिसमें उनके पति आयुष्मान सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।
2 of 5
ताहिरा कश्यप
यह तस्वीर ताहिरा ने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी बनाई हुई है। इस तस्वीर में भी वह बाल्ड लुक में दिख रही हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से ताहिरा अपनी कीमोथैरेपी करवा रही हैं। वहीं, उनके पति आयुष्मान बराबर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उनके फैन्स भी उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इसे देखते हुए ताहिरा भी अपनी हिम्मत बांध रही हैं।
3 of 5
tahira kashyap
- फोटो : instagram
ताहिरा ने इस तस्वीर के साथ कुछ लिखा भी है। उन्होंने लिखा हैलो, यह मैं हूं, बता दूं कि पुराने लुक से ऊब गई थी मेरा नया लुक कैसा लगा आपको, मैंने कभी नहीं सोचा था कि में कभी बाल्ड भी हो सकती हूं, लेकिन अच्छा महसूस हो रहा है।' बता दें कि जब से ताहिरा ने कैंसर के बारे में खुलासा किया है तब से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की भी बाल्ड तस्वीरें वायरल हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tahira kashyap
- फोटो : instagram
बता दें कि ताहिरा ने पहली बार कैंसर होने का खुलासा करते हुए लिखा था 'जब कैंसर के बारे में पता चलता है तो आप इसके बाहर का रास्ता ढूंढते हैं, ये कठिनाईयों भरा है, क्योंकि हम खुद की ताकत का एहसास नहीं कर पाते जो कि हमारे अंदर ही सिमटी होती है, बता दूं कि जिंदगी में आने वाली बाधाओं को हमे खुद की निपटाना होगा और खुद को जल्द से जल्द बेहतर बनाना होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
badhaai ho
आकिर में बता दें कि बीते वर्ष 2018 में आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई। दर्शकों को फिल्म कहानी में दम लगा। बता दें कि आयुष्मान ने फिल्म में एक ऐसे बेटे का किरदार निभाया है जिसकी अधेड़ उम्र की मां प्रेग्नेंट हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।