फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की 'रेड' ने 'पैडमैन' को छोड़ दिया पीछे, दूसरे दिन कमाई में 30 फीसदी उछाल

Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn starrar raid box office collection day 2
Raid

अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की थ्रिलर फिल्म 'रेड' दर्शकों को रास आ रही है। इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स की भी सराहना मिली। पहले दिन अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर 'रेड' मारी और 10.50 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ यह फिल्म 2018 की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर 'पद्मावत' का जलवा कायम है, जबकि दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रही है।

ajay devgn starrar raid box office collection day 2
Raid

दूसरे दिन फिल्म ने शुक्रवार से करीब 30 फीसदी की ज्यादा कमाई की है। बॉक्स ऑफ इंडिया  वेबसाइट के मुताबकि, फिल्म ने शनिवार को करीब 13 करोड़ रुपए जुटा लिए। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 23 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स का फायदा रविवार को भी मिलने की उम्मीद है।

ajay devgn starrar raid box office collection day 2
Raid

बता दें कि, फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए है। भारत में यह फिल्म 3,400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं विदेश में 369 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ में बिके हैं। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn starrar raid box office collection day 2
Raid

'रेड' में अजय देवगन की दमदार एक्टिंग की दर्शकों ने काफी प्रशंसा की है। अजय देवगन के अपोजिट इलियाना डी’क्रूज हैं जो उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वहीं निगेटिव किरदार में  सौरभ शुक्ला अपनी एक्टिंग से तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed