फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल छोटी कजिन ने लगाया था इस एक्टर पर यौन शोषण का आरोप, अब कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
jeetendra releif molestation case in himachal high court
jeetendra - फोटो : jeetendra

बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र की कजिन ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि 47 साल पहले जितेंद्र ने उनका यौन शोषण किया था। जिसके बाद शिमला में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब इस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। 

jeetendra releif molestation case in himachal high court
jeetendra

कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में आगे की जांच पर रोक लगा दी है। पुलिस ने 16 फरवरी को कजिन की शिकायत के आधार पर जितेंद्र के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। जितेंद्र ने दावा किया था कि पुलिस ने कोई प्राथमिक जांच या सबूत के बिना प्राथमिकी दर्ज की थी। जितेन्द्र के वकील ने कहा कि पुलिस ने उनसे कोई सवाल नहीं किया और न ही एफआईआर की कॉपी दी। यह आरोप गलत है और उनकी छवि खराब करने के लिए एक साजिश रची जा रही है। 

jeetendra releif molestation case in himachal high court
jeetendra

इससे पहले पीड़िता का कहना था कि, वह जितेंद्र की फिल्म की शूटिंग देखने के लिए उनके साथ गई थीं। वहीं होटल में जितेंद्र ने उनके साथ गलत काम किया। इतने साल चुप रहने के जवाब में उन्होंने कहा था कि, वह माता-पिता को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी इसलिए उनके निधन के बाद इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jeetendra releif molestation case in himachal high court
jeetendra
इन सब आरोपों पर सफाई देते हुए जितेंद्र के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, यह सभी आरोप बेबुनियाद, हास्यास्पद और मनगढ़ंत हैं। पर्सनल एजेंडे के कारण एक्टर को बदनाम करने की कोशिश की गई है। अब करीब 50 साल बाद इन आरोपों पर कोई भी कानूनी एजेंसी विचार नहीं कर सकती।
विज्ञापन
jeetendra releif molestation case in himachal high court
jeetendra

जितेंद्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाई है। जितेंद्र की ओर से यह दलील दी गई कि उन्हें ब्लैकमेल करने के इरादे से शिकायत दर्ज की गई है। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed