फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun kapoor: अर्जुन बोले-'फ्रेंचाइजी फिल्मों को बनाना आसान काम नहीं’, 'सिंघम अगेन’ का रहे हिस्सा

Wed, 04 Dec 2024 09:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 04 Dec 2024 09:01 PM IST
सार

कुछ महीनों पहले ही अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई। सिंघम फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने नेगेटिव रोल किया था। लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मनचाही सफलता नहीं मिली। हाल ही में अर्जुन ने फ्रेंचाइजी फिल्मों को लेकर काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Singham Again Actor Arjun Kapoor Talked About Franchise films
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर लंबे समय से एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे थे, ऐसे में उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से काफी उम्मीद थी। अजय देवगन की इस फ्रेंचाइजी फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में नजर आए। फिल्म में उनके अभिनय को जरूर सराहा गया लेकिन ‘सिंघम अगेन’ को मनचाही सफलता नहीं मिली। हाल ही में अर्जुन कपूर ने फ्रेंचाइजी फिल्मों को लगातार बनाए जाने और उनके सफल-असफल होने पर बात की। 

 

Ajay Devgn Starrer Singham Again Actor Arjun Kapoor Talked About Franchise films
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

साझा की फ्रेंचाइजी फिल्मों के बारे में राय 
हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि फ्रेंचाइजी फिल्म को बनाना मुश्किल काम है। वह कहते हैं, ‘हिट फ्रेंचाइजी बनाना आसान नहीं है। ऐसी बहुत सी फिल्में रही, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया। लेकिन इसके लिए हमें माफी मांगने की जरूरत नहीं है। हमें तो खुश होना चाहिए कि दर्शक अलग-अलग तरह की फिल्में देखना चाहते हैं। ऐसे में हमें नई तरह की फिल्में और सिनेमा भी तैयार करना चाहिए।'

 

Ajay Devgn Starrer Singham Again Actor Arjun Kapoor Talked About Franchise films
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm

फिल्म 'एनिमल'-'जवान' को सराहा
अर्जुन कपूर ने अपने इंटरव्यू में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की काफी तारीफ की। वह कहते हैं कि 'एनिमल' और 'जवान' की सफलता से पता चलता है कि फ्रेश स्टोरी दर्शकों को पसंद आ रही हैं। ‘एनिमल’ और ‘जवान’ एक्शन फिल्में जरूर थी लेकिन इनकी कहानी में एक नयापन देखने को मिला था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Singham Again Actor Arjun Kapoor Talked About Franchise films
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

नो एंट्री 2 का हिस्सा बनेंगे
अगले साल अर्जुन कपूर फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में नजर आएंगे। यह सलमान खान की फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। इसमें उनके साथ कुछ नामी बॉलीवुड एक्टर भी अहम रोल करते हुए नजर आएंगे।


 

विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Singham Again Actor Arjun Kapoor Talked About Franchise films
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रेकअप के बाद हो गए अकेले
फिल्मों से हटकर अर्जुन कपूर के निजी जीवन के बारे में बात की जाए तो उनका ब्रेकअप फेज चल रहा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि वह ब्रेकअप के बाद अकेले हो गए हैं। अर्जुन कपूर कई सालों तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। अब इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed