{"_id":"5caaf88bbdec2214696171b4","slug":"ajay-devgn-talk-about-troller-for-troll-his-daughter-nysa-clothes-at-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के कपड़ों पर ट्रोलर की बकवास नहीं सुन पाए अजय, दिया ऐसा जवाब दोबारा नहीं होगी हिम्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी के कपड़ों पर ट्रोलर की बकवास नहीं सुन पाए अजय, दिया ऐसा जवाब दोबारा नहीं होगी हिम्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों अजय देवगन की बेटी नायसा को सोशल मीडिया यूजर ने कपड़ों को लेकर ट्रोल किया था । दरअसल, नायसा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं । इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की लॉन्ग हूडी पहनी थी । उसके नीचे शॉर्ट्स थे । सोशल मीडिया पर जब नायसा की ये तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
2 of 5
ajay devgn
अजय देवगन अपने परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं । अब इस पर अजय का बयान आया है । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'वो सिर्फ 14 साल की है । लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं । उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी । साथ में शॉर्ट्स भी था । टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
3 of 5
nysa
'मुझे नहीं पता कि ये कैसे लोग होते हैं । मैं फोटोग्राफर से यही कहूंगा कि वे स्टारकिड को अकेला छोड़ दें । पैरेंट्स के फेमस होने का हर्जाना बच्चे क्यों भुगतें । बच्चों को स्पेस चाहिए होता है । वो हर समय तैयार होकर नहीं रह सकते हैं । इस तरह की चीजें होना बहुत दुखद हैं। मेरा बेटा कुछ चीजों को लेकर बहुत सतर्क रहता है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn
'एक दिन मैं आईपैड पर कुछ देख रहा था और युग टीवी देख रहा था । तब मैंने उससे कहा कि तुमने बहुत टीवी देख लिया है अब सोने का समय है । तब वो मुझसे कहता है कि फिर आप क्यों आईपैड खोलकर बैठे हो । मैंने उससे कहा कि मैं पूरा दिन काम करता हूं और मुझे सिर्फ एक घंटा मिलता है कुछ देखने के लिए ।'
विज्ञापन
5 of 5
nysa
'इस पर वो बोला कि आप काम नहीं कर रहे, आप सिर्फ फिल्म का प्रमोशन कर रहे है ।' उस वक्त अजय टोटल धमाल का प्रमोश कर रहे थे । बता दें कि अजय की आने वाली फिल्में 'दे दे प्यार दे', 'तानाजी', 'भुज' और 'RRR' हैं । इससे पहले उनकी फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर हिट गई थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।