फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 साल बाद बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल, कमल हासन की फिल्म से अजय देवगन करेंगे तमिल डेब्यू

Tue, 07 Aug 2018 05:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn to make his Tamil debut in Kamal Haasan film Indian sequel
कमल हासन, अजय देवगन
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'विश्वरूपम-2' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा खबर है कि साल 1996 में आई कमल हासन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल बनाने जा रहा हैं। सीक्वल बनने से ज्यादा बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आ सकते हैं।
Ajay Devgn to make his Tamil debut in Kamal Haasan film Indian sequel
अजय देवगन
अगर ऐसा होता है तो इस फिल्स से अजय देवगन का तमिल सिनेमा में डेब्यू हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान जब कमल हासन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी कुछ ऐसा ही बताया गया है कि फिल्म में उनके साथ अजय देवगन नजर आएंगे।
Ajay Devgn to make his Tamil debut in Kamal Haasan film Indian sequel
कमल हासन
बता दें कि फिल्म इंडियन की सीक्वल इंडियन-2 को फिल्म '2.0' के डायरेक्टर शंकर की डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘इंडियन 2’ अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म की हीरोइन के लिए नयनतारा का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn to make his Tamil debut in Kamal Haasan film Indian sequel

बता दें कि साल 1996 में आई 'इंडियन' में कमल हासन और मनीषा कोईराला लीड रोल में थे और अब सीक्वल में भी कमल हासन को लिया गया है। अजय देवगन इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed