फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीनों खान की फिल्म फ्लॉप होने पर बोले अजय देवगन, बताया- 'ये थी फिल्मों में सबसे बड़ी कमी'

Sat, 09 Feb 2019 09:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 09 Feb 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn told the reason behind of salman shahrukh and aamir flop film
bollywood

बीता वर्ष (2018) बॉलीवुड के तीनों खान (शाहरुख, आमिर और सलमान) के लिए कुछ खास नहीं रहा। तीनों की ही मोस्ट अवेटेड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांग सकी। इस बात की चर्चा अभी तक पूरे फिल्म जगत में चल रही है। ऐसे में अजय देवगन ने भी तीनों खान की फिल्मों के फ्लॉप होने की बड़ी वजह बताई है। 

ajay devgn told the reason behind of salman shahrukh and aamir flop film
Ajay Devgan - फोटो : social media

बता दें कि साल 2018 में सलमान खान की 'रेस 3', आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' और शाहरुख खान की एक्सपेरिमेंटल फिल्म 'जीरो' का सिनेमाघरों में बड़ा बुरा हश्र हुआ था। तीनों ही फिल्में एक हफ्ते के अंदर ही जवाब दे गई थीं। जब एक वेबसाइट ने अजय से इस पर बात की तो उन्होंने तीनों खान की फिल्म के फ्लॉप होने का सिर्फ एक ही बड़ा कारण बताया।

ajay devgn told the reason behind of salman shahrukh and aamir flop film
ajay devgan in manali

इंटरव्यू में अजय इस फिल्म पर अपनी राय रखते हुए कहा कि तीनों फिल्म इसलिए नहीं हिट हो सकी क्योंकि ये फिल्में मजबूत  और अच्छी नहीं थी और ऐसा खुद उनकी फिल्म के साथ भी हो सकता है। बता दें कि अजय अपनी अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' को लेकर बोल रहे थे। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn told the reason behind of salman shahrukh and aamir flop film
ajay devgan
इससे पहले एक्टर हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए थे इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कॉमेडी करने के लिए दिमाग की जरूरत पड़ती है..? इस बात का जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा था- 'कॉमेडी करना बुद्धिहीन काम नहीं बल्कि सबसे कठिन काम यही है।' अपनी बात को विस्तार में बताते हुए उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का उदाहरण भी दिया। 
विज्ञापन
ajay devgn told the reason behind of salman shahrukh and aamir flop film
Total Dhamaal

अजय देवगन ने कहा- 'मुझे लगता है कि दुनिया भर में मनोरंजन जगत में कॉमेडी सबसे बड़ा व्यवसाय है। लोग पता नहीं क्यों कॉमेडी को बुद्धिहीन काम कहते हैं। लोगों को हंसाना आसान काम नहीं होता है। भारत में हम देखते हैं कि कपिल शर्मा कॉमेडी के बड़े स्टार्स में से एक हैं। लोगों को हंसाने के लिए बुद्धिमत्ता की हमेशा जरूरत होती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed