फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफगानिस्तान संकट बना इस फिल्म निर्माता के लिए बड़ा मौका, बदल दिया फिल्म ‘ऑपरेशन यमन’ का नाम

Wed, 15 Sep 2021 11:50 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 15 Sep 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Ajay Kapoor and Subhash Kale’s BIG-BUDGET flick Garud, based on Afghan rescue crisis
गरुड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तथाकथित सत्य घटनाओं पर आधारित हालिया रिलीज दो हिंदी फिल्मों ‘भुज’ और ‘बेलबॉटम’ को दर्शकों की वाहवाही न मिलने के बावजूद राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत फिल्मों के प्रति हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कमी आती नहीं दिख रही है। अजय देवगन की ऐसी ही एक फिल्म ‘मैदान’ निर्माणाधीन है। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज करने का एलान इसके निर्माताओं में से एक जयंती लाल गडा हाल ही में कर चुके हैं और अब बारी है फिल्म ‘गरुड़’ की। फिल्म ‘गरुड़’ अफगानिस्तान में तख्तापलट के बाद वहां फंसे नागरिकों को देश से बाहर निकालने की कवायद पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म के निर्देशक और हीरो को छोड़ बाकी पूरी तकनीशियन टीम इसके लिए जुटनी शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माताओं में वह सुभाष काले भी शामिल हैं जो पहले इसी तरह की एक कहानी को लेकर फिल्म ‘ऑपरेशन यमन’ बनाने जा रहे थे लेकिन उसी कहानी पर निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ का एलान होने के बाद समझा जाता है कि अब इस फिल्म की पृष्ठभूमि बदलकर कर अफगानिस्तान कर दी गई है।

Ajay Kapoor and Subhash Kale’s BIG-BUDGET flick Garud, based on Afghan rescue crisis
गरुड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुभाष काले का नाम मुंबई में उनके स्पेशल इफेक्ट्स स्टूडियो के लिए काफी चर्चित है। उनके पास एनीमेशन और पोस्ट प्रोडक्शन की लेटेस्ट तकनीक बताई जाती है। काले का इरादा फिल्म ‘ऑपरेशन यमन’ के लिए हवाई जहाज और यमन शहर के तमाम वर्चुअल सेट बनाने का रहा है और इस पर वह काम भी लंबे अरसे से करते रहे हैं। पिछले पांच साल से इस फिल्म पर काले के दफ्तर में काम चलता रहा। फिल्म ‘मिशन मंगल’ की लेखक निधि सिंह धरमा इस फिल्म की लेखन टीम से जुड़ी रही हैं। उनका नाम भी फिल्म ‘गरुड़’ के बुधवार को हुए एलान में शामिल है।

Ajay Kapoor and Subhash Kale’s BIG-BUDGET flick Garud, based on Afghan rescue crisis
अमिताभ बच्चन संग सुभाष काले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुभाष काले ने इस बार टी सीरीज में काम कर चुके अजय कपूर को बतौर सह निर्माता साथ लिया है। इस बारे में जारी एक बयान में जानकारी दी गई है कि दोनों मिलकर जो फिल्म ‘गरुड़’ बनाने जा रहे हैं, वह भारतीय वायुसेना की गरुड़ कमांडो फोर्स के एक अधिकारी के साहस, दिलेरी और हौसले पर आधारित है जिसने अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के बीच वहां से नागरिकों को निकालने के लिए चलाए गए एक मिशन में अपनी जान जोखिम में डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Kapoor and Subhash Kale’s BIG-BUDGET flick Garud, based on Afghan rescue crisis
ऑपरेशन यमन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अमर उजाला’ ने इसी साल 31 जुलाई को प्रकाशित खबर में बताया था कि सुभाष काले अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘ऑपरेशन यमन’ की कहानी के फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ में दोहराए जाने की आशंका जताई है और इस बारे में वह तमाम कानूनी पहलुओं पर भी विचार कर रहे हैं। इसी बीच अफगानिस्तान में हुए तख्ता पलट ने सुभाष काले को अपनी इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर हुए काम का नए सिरे से प्रयोग करने का मौका दे दिया और चूंकि दोनों कहानियां बिगड़े हालात में फंसे नागरिकों को हवाई जहाज से निकालने पर आधारित हैं लिहाजा उन्हें ये मौका बिल्कुल सही लगा।

रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर विवाद, ‘ऑपरेशन राहत’ के निर्माता अदालत जाएंगे

विज्ञापन
Ajay Kapoor and Subhash Kale’s BIG-BUDGET flick Garud, based on Afghan rescue crisis
कैप्टन इंडिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बुधवार को फिल्म ‘गरुड़’ का एलान करने के साथ ही इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया। इस फिल्म में भारतीय वायु सेना का एक जहाज एक हवाई पट्टी से उड़ान भरता दिख रहा है। पृष्ठभूमि में तमाम इमारतों आदि में आग लगी हुई है और हालात गृहयुद्ध के जैसे दिख रहे हैं। निर्माताओं ने इसका एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है जिसमें संगीतकार रवि बसरूर के बनाए फिल्म के थीम सॉन्ग की भी झलक है। फिल्म ‘गरुड़’ की रिलीज अगले साल 15 अगस्त के लिए तय की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed