फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स इस्तेमाल करने का आरोप, मनजिंदर सिंह सिरसा ने की एनसीबी से शिकायत

Wed, 16 Sep 2020 04:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 16 Sep 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
akali Dal Leader Manjinder Singh Sirsa Files Complaint Against Karan Johar drug party
पार्टी के वीडियो का एक दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद सड़क से संसद तक बहस छिड़ गई है। एनसीबी इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ड्रग मामले में कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर समेत बॉलीवुड कई बड़ी स्टार्स के खिलाफ शिकायत की है।



akali Dal Leader Manjinder Singh Sirsa Files Complaint Against Karan Johar drug party
करण जौहर - फोटो : फाइल

बीते साल करण जौहर के घर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन के अन्य सितारें नजर आ रहे थे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था।

akali Dal Leader Manjinder Singh Sirsa Files Complaint Against Karan Johar drug party
मनजिंदर सिंह सिरसा ( शिरोमणि अकाली दल ) - फोटो : ani

मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) प्रमुख राकेश अस्थाना से मुलाकात कर करण जौहर की पार्टी में शामिल होने वाले स्टार्स के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शाहिद कपूर 'उड़ता पंजाब' में पूरी दुनिया के सामने सिख युवाओं को नशेड़ी बताते हैं। लेकिन सच्चाई उड़ता बॉलीवुड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akali Dal Leader Manjinder Singh Sirsa Files Complaint Against Karan Johar drug party
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : फाइल फोटो

इस बात की जानकारी देते हुए सिरसा ने ट्वीट किया, 'मैंने आज BSF हेड क्वार्टर, दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के प्रमुख राकेश अस्थाना से भी मुलाकात की। मुंबई में अपने आवास पर ड्रग पार्टी के आयोजन के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर और दूसरों के खिलाफ जांच और कार्रवाई के लिए शिकायत प्रस्तुत किया। उस पार्टी के वीडियो की जांच होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
akali Dal Leader Manjinder Singh Sirsa Files Complaint Against Karan Johar drug party
करण जौहर - फोटो : फाइल

इसके अलावा करण जौहर की उस पार्टी का वीडियो साझा कर लिखा, 'याद कर लीजिए इस वीडियो में दिख रहे हर चेहरे को कुछ ही दिनों में ये लोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर के बाहर लाइन में खड़े नजर आएंगे। अपनी ड्रग पार्टियों के कारण जेल जाने की तैयारी में।'

रिया चक्रवर्ती और शौविक को बड़ा झटका, दोस्त की एक करोड़ की कार जब्त

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed