{"_id":"5c81dec5bdec2213fa1f9b26","slug":"akash-ambani-and-shloka-mehta-mehdi-ceremony-pics-and-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में लड़की वालों ने जमाया रंग, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें और वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में लड़की वालों ने जमाया रंग, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें और वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
akash ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं । लोग जानना चाहते हैं कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति के बेटे की शादी में क्या-कुछ हो रहा है । आकाश और श्लोका की शादी का जश्न पिछले 15 दिन से चल रहा है । हर दिन कोई ना कोई रस्म अदा की जाती है । गुरुवार को आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी हुई ।
2 of 6
akash ambani
इस सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । एक वीडियो में श्लोका के दोस्त और रिश्तेदार डांस करते दिख रहे हैं । वहीं वेन्यू की कुछ तस्वीरों को देख साफ पता चल रहा है कि मेहंदी का फंक्शन कितना रॉयल रहा होगा ।
3 of 6
akash ambani
अभी तक दूल्हे आकाश और दुल्हन श्लोका की झलक सामने नहीं आई है। वेन्यू को फूलों से पिंक और सफेद फूलों से सजाया गया है । बता दें कि इससे पहले अंबानी परिवार ने अन्न सेवा का आयोजन किया था ।
इसमें करीब 2000 बच्चों को खाना खिलाया गया । धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में इस मौके पर विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो का प्रीमियर भी आयोजित किया गया। 6 से 13 मार्च तक चलने वाले अन्न सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में राशन और अन्य सामान की आपूर्ति जारी रहेगी।
इस कार्यक्रम में आकाश अंबानी फन मूड में नजर आए थे । मीडिया को पोज देते हुए आकाश ने कहा था कि श्लोका का स्माइल अच्छे से निकालना, वो बहुत नर्वस हो जाती है। जब आकाश को अकेले फोटो खिंचवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'शादी हो रही है, बर्थडे नहीं है। अब हम दो जिस्म एक जान हैं। इस पर श्लोका शरमा गईं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।