अमिताभ-तापसी की 'बदला' रिलीज
अमिताभ-तापसी की 'बदला' रिलीज और फरदीन खान का जन्मदिन, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर सोना महापात्रा बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। सोना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ट्विटर पर सलमान खान पर निशाना साधा है। एक स्क्रीनशॉट शेयर करके उन्होंने ट्विटर से अपील की है कि अपने एल्गोरिदम को सजग करें और उनके टाइमलाइन पर एडवरटाइज न करें। सोना ने जो स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है उसमें सलमान खान का ट्विटर हैंडल दिखाई दे रहा है।
पढ़ें: सलमान खान को लेकर ट्विटर पर भड़कीं सिंगर सोना महापात्रा, लिखा- मैं इसको नहीं देखना चाहती
फरदीन खान ने जब बॉलीवुड में एंट्र्री की थी तब दर्शकों को उम्मीद थी कि ये हैंडसम हंक एक दिन बड़ा सुपरस्टार बनेगा। फरदीन खान की शुरुआती दो-चार फिल्में तो हिट हुईं लेकिन इसके बाद वो ऐसा फ्लॉप हुए कि 8 साल से नजर नहीं आए हैं। फरदीन खान आज अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
पढ़ें: फरदीन खान ने 8 साल पहले छोड़ दिया था बॉलीवुड, आज भी इस तरह कमा रहे करोड़ों रुपए
आकाश-श्लोका की मेहंदी की तस्वीर आई सामने
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के संग सात फेरे लेंगे। शादी से पहले मेहंदी की रस्म का आयोजिन किया गया। जिसकी पहली तस्वीर आई है। तस्वीर में स्टेज दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक वीडियो भी सामने आया है जिससे साफ जाहिर होता है कि ये शादी कितनी ग्रैंड होने वाली है।
पढ़ें: आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में लड़की वालों ने जमाया रंग, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें और वीडियो
8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हिंदी सिनेमा के पिछले 100 बरसों को ध्यान से देखें तो इस दौरान देविका रानी, नरगिस से लेकर कंगना रनौत तक ऐसी एक्ट्रेस देखने को मिलती हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्में हिट करवाईं। आज महिला दिवस के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
पढ़ें: Women's Day: इन 5 अभिनेत्रियों ने बदले सिनेमा के मायने, अपने दम पर हिट कराईं बॉलीवुड में फिल्में