{"_id":"5c80b051bdec2213e3053957","slug":"akash-ambani-and-shloka-video-from-anna-seva-ambani-family-serve-food-to-2000-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी के फंक्शन में आकाश अंबानी ने श्लोका को लेकर कही ऐसी बात, 'शर्म से हो गईं लाल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: शादी के फंक्शन में आकाश अंबानी ने श्लोका को लेकर कही ऐसी बात, 'शर्म से हो गईं लाल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
akash ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी इस साल की सबसे बड़ी वेडिंग में से एक होगी । शादी 9 मार्च को है । इससे पहले बुधवार को अंबानी परिवार ने अन्न सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। जियो गार्डन्स में हुए इस कार्यक्रम में अंबानी और मेहता परिवार शामिल हुआ ।
2 of 6
akash ambani
श्लोका की मां मोना और पिता रसेल मेहता ने अंबानी परिवार के साथ मिलकर लगभग 2000 बच्चों को खाना परोसा। धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में इस मौके पर विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो का प्रीमियर भी आयोजित किया गया। 6 से 13 मार्च तक चलने वाले अन्ना सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में राशन और अन्य सामान की आपूर्ति जारी रहेगी।
3 of 6
akash ambani
इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा, 'धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में विशेष म्यूजिकल फाउंटेन कार्यक्रम मुंबई की जीवंत भावना के लिए समर्पण है। हम आने वाले दिनों में उन लोगों के लिए कई शो प्रस्तुत करेंगे जो हर दिन हमारा गौरव बढ़ाते हैं । इनमें हमारी पुलिस, सेना और अर्ध-सैन्य बल, फायरमैन, बीएमसी कार्यकर्ता, और कई अन्य शामिल हैं जो कि 24x7 काम करते हुए अपनी ड्यूटी निभाते हुए इस महान शहर को सुरक्षित रखते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
akash ambani
इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं । इस इवेंट में आकाश ग्रीन कुर्ता और वाइट पायजामे के साथ नेहरू जैकेट में दिखे । वहीं श्लोका मेजेंटा कुर्ते, शरारा और ऑरेंज दुपट्टे में नजर आईं। आकाश, श्लोका ने मीडिया को पोज भी दिए । इनमें से एक वीडियो में आकाश और श्लोका की क्यूट केमेस्ट्री दिखी । ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है ।
पोज देते समय आकाश ने मीडिया से कहा, 'श्लोका की स्माइल अच्छे से निकालना प्लीज । वो बहुत नर्वस हो जाती हैं ।' जब आकाश को अकेले फोटो खिंचवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शादी हो रही है, बर्थडे नहीं है। अब हम दो जिस्म एक जान हैं। इस पर श्लोका शरमा गईं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।