फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में लाइम लाइट लूट लेगा यह बॉलीवुड एक्टर, वजह भी जान लें

Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
 Akash Ambani Shloka Mehta Engagement This Bollywood Actor Will Host And Perform At The Party
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी - फोटो : PTI
देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के घर जलसे की तैयारी जोरों पर है। बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई 30 जून को श्लोका मेहता से होने वाली है। लाजमी है कि पार्टी आलीशान होगी। बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा भी तय है। मगर एक बॉलीवुड एक्टर ऐसा है जिसने पार्टी की लाइम लाइट लूटने का तगड़ा बंदोबस्त कर लिया है।








 
 Akash Ambani Shloka Mehta Engagement This Bollywood Actor Will Host And Perform At The Party
आकाश अंबानी - फोटो : SELF
मुकेश अंबानी के घर कोई जश्न हो और शाहरुख खान शरीक ना हों, ऐसा हो नहीं सकता। मगर इस बार 'किंग खान' ना सिर्फ पार्टी के मेहमान होंगे बल्कि उसे होस्ट भी करेंगे। यही नहीं शाहरुख खान को पार्टी में परफॉर्म करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। यानी अंबानी परिवार के अलावा स्टेज पर 'बादशाह' का कब्जा भी तय है। 

 
 Akash Ambani Shloka Mehta Engagement This Bollywood Actor Will Host And Perform At The Party
Akash Ambani Wedding Card
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई 30 जून को एंटिला में होगी। कार्ड से पहले अंबानी परिवार ने मेहमानों को ऑनलाइन न्योता भी भेजा। आकाश अंबानी की सगाई का डिजिटल इंविटेशन कार्ड टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन का शानदार संगम है। इंविटेशन क्लिप में ऑडियो के तौर पर फिल्म 'काई पो चे' का गाना 'शुभारंभ' जोड़ा गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Akash Ambani Shloka Mehta Engagement This Bollywood Actor Will Host And Perform At The Party
Akash Ambani
आकाश और श्लोका बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ाई की है। मार्च में गोवा में आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया था। इसके बाद मुकेश अंबानी की ओर से दोनों की शादी पक्की होने की आधिकारिक घोषणा की गई और एक प्री-एंगेजमेंट पार्टी भी रखी गई। 

 
विज्ञापन
 Akash Ambani Shloka Mehta Engagement This Bollywood Actor Will Host And Perform At The Party
akash and shloka
श्लोका मेहता डायमंड व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। साल 2009 में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अमेरिका चली गई थीं। वहां प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में उन्होंने मानव-शास्त्र की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed