फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर-दीपिका की शादी की तारीख पक्की, मुंबई में होगा रिसेप्शन, जानें 5 बड़ी बातें

Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh And Deepika Padukone Wedding Date Fixed
ranveer deepika
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। शादी की तारीख कुछ दिन पहले ही तय हुई है। दिलचस्प बात यह है कि दो-तीन दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह की फोटो पर 'mine' यानी 'मेरा' लिखकर अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल किया है।


 
Ranveer Singh And Deepika Padukone Wedding Date Fixed
Deepika and Ranveer
खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 10 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, मगर बात नहीं बन सकी। हालांकि, यह लगभग तय है कि विराट-अनुष्का की तरह दीपिका-रणवीर भी मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। 

 
Ranveer Singh And Deepika Padukone Wedding Date Fixed
Ranveer, Deepika
साल की शुरुआत में खबर आई थी कि रणवीर-दीपिका ने लंदन में एक बंगला भी खरीदा है। इसके बाद मार्च में वेबसाइट 'स्पॉटब्वॉय' ने दावा किया कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के माता-पिता के साथ लंदन गईं जहां तीनों ने शादी की शॉपिंग साथ में की। दीपिका पादकुण के पास फिलहाल एक ही फिल्म है, जिसकी शूटिंग इरफान खान के इलाज की वजह से टाल दी गई है। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में फिल्म 'सिम्हा' की शूटिंग कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh And Deepika Padukone Wedding Date Fixed
Ranveer, Deepika
कुछ दिन पहले दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक गहने की दुकान में देखी गई थीं। इसके बाद एक बार फिर दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चा तेज हो गई। दीपिका पादुकोण के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों रणवीर और दीपिका जब श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
Ranveer Singh And Deepika Padukone Wedding Date Fixed
deepika ranveer marriage
रणवीर और दीपिका पादुकोण भी विराट-अनुष्का की तरह शादी की थीम पर एक विज्ञापन शूट करने वाले हैं। जिस कंपनी के लिए 'विरुष्का' ने ऐड किया था, उसी ब्रांड का प्रचार करते 'दीपवीर' भी नजर आ सकते हैं। वैसे तो दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं मगर दोनों एक्टर्स ने उन पर चुप्पी साध रखी है। वे दोनों ना तो उनकी पुष्टि कर रहे हैं ना ही खंडन। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed