फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' के इस सीन के दौरान बेहद घबरा गए थे रणबीर कपूर,आज भी सोचकर हो जाते हैं बेचैन

Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Was Emotionaly Disturbed While Shooting This Scene From Film Sanju
फिल्म-संजू
वैसे तो रणबीर के लिए फिल्म 'संजू' का लगभग हर सीन मुश्किल रहा होगा। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को बड़े पर्दे पर पेश करना, हुबहू उनके जैसा बोलना, चलना, दिखना आसान काम तो है नहीं। मगर एक सीन ऐसा है जिसे शूट करते वक्त वह सबसे ज्यादा परेशान हुए। वह इतना मुश्किल था कि आज भी उसके बारे में सोच कर बेचैन हो जाते हैं। 


 
Ranbir Kapoor Was Emotionaly Disturbed While Shooting This Scene From Film Sanju
sanju
फिल्म में जब संजय दत्त की मां नरगिस दत्त की मौत का सीन फिल्माया जा रहा था तब रणबीर कपूर काफी भावुक हो गए थे। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसे करते वक्त मैं जज्बाती हो गया। वह था संजू सर की मां की मौत । उस वक्त सुनील दत्त को किसी काम की वजह से बाहर जाना था और उन्होंने संजू को अस्पताल में रहने को कहा। वह वहां चार-पांच दिन रहा।'

 
Ranbir Kapoor Was Emotionaly Disturbed While Shooting This Scene From Film Sanju
sanju
रणबीर ने आगे कहा, 'अचानक एक दिन वह (नरगिस) उठीं और संजू से बात की। अपनी आंखों के सामने उसने मां को मरते हुए देखा। डेब्यू फिल्म 'रॉकी' के प्रीमियर के तीन दिन पहले यह हुआ। मां ने कहा, मैं रहूं या ना रहूं फिल्म का प्रीमियर जरूर होना चाहिए।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Was Emotionaly Disturbed While Shooting This Scene From Film Sanju
Sanju poster
रणबीर कपूर ने कहा कि नरगिस दत्त की मौत के तीन दिन बाद संजय दत्त पिता सुनील दत्त के साथ फिल्म 'रॉकी' के प्रीमियर पर गए थे। उस वक्त वह बहुत कांप रहे थे और डरकर भाग गए थे। एक्टर ने बताया कि दत्त साहब बाहर आए और पूछा तो संजू ने बताया, 'मौत के बाद मां उठी और मुझसे बात की। मगर मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उन्होंने सच में मुझसे बात की या ड्रग्स के नशे की वजह से वह मेरा भ्रम था।'

 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Was Emotionaly Disturbed While Shooting This Scene From Film Sanju
manisha koirala
रणबीर कपूर ने बताया कि संजय दत्त से जुड़ी इस बात ने उन्हें भावनात्मक रूप से बेचैन कर दिया था। उन्होंने कहा, 'उस सीन के दौरान मैं घबरा गया था। आप नहीं जानते कि उनकी मां ने मरने से पहले उनसे बात की या उसके बाद या कुछ और हुआ था।' फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed