फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर का सपोर्ट करने पर महंत गिरि ने की पूजा बेदी की आलोचना, कुंभ आने की दी सलाह

Thu, 12 Nov 2020 02:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Nov 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Akhara Parishad chief Narendra Giri angry on Pooja Bedi for her Statement to Compared Milind Soman Nude Race With Nagas
महंत नरेंद्र गिरि, पूजा बेदी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री पूजा बेदी को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महंत नरेंद्र गिरि ने उनको अगले साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ में शामिल होकर नागा संन्यासियों के बारे में जानने की सलाह दी है। उन्होंने पूजा बेदी को यह सलाह बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर की तुलना नागा साधुओं से करने पर दी है।

Akhara Parishad chief Narendra Giri angry on Pooja Bedi for her Statement to Compared Milind Soman Nude Race With Nagas
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार

दरअसल मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी एक न्यूड तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह न्यूड होकर दौड़ते हुए दिखाई दिए थे। इस न्यूड तस्वीर के सामने आने के बाद गोवा में अश्लीलता फैसले के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं पूजा बेदी ने मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर का समर्थन करते हुए कहा कि न्यूड होना अपराध नहीं है। अगर ऐसा है तो नागा बाबाओं को भी गिरफ्तार होना चाहिए।

Akhara Parishad chief Narendra Giri angry on Pooja Bedi for her Statement to Compared Milind Soman Nude Race With Nagas
पूजा बेदी - फोटो : file photo

पूजा बेदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'मिलिंद सोमन की तस्वीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। अधिक कल्पना करने वाले दर्शक के मन में अश्लीलता व्याप्त है। उसका यह अपराध अच्छा लग रहा है। प्रसिद्ध और बेंच मार्क सेटिंग करने वाला। अगर न्यूड होना एक अपराध है तो सभी नागा बाबाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।' पूजा बेदी के इस ट्वीट पर साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ा ऐतराज जताया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने किसी फिल्मी कलाकार के नग्नता और अश्लीलता की तुलना अनादि काल से चली आ रही नागा सन्यासियों की परंपरा से किये जाने को गलत करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhara Parishad chief Narendra Giri angry on Pooja Bedi for her Statement to Compared Milind Soman Nude Race With Nagas
महंत नरेंद्र गिरि - फोटो : file photo

नरेंद्र गिरी ने अभिनेत्री पूजा बेदी को सलाह देते हुए कहा है कि पहले उन्हें नागा सन्यासियों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए कि आखिर नागा सम्प्रदाय क्या है, कौन होते हैं, कैसे बनते हैं और क्यों बनते हैं। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि फिल्मी कलाकार अपने अंग का जिस तरह से प्रदर्शन चाहे करें, किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सनातन परंपरा में नागाओं को प्रणाम करने से मन को शांति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

विज्ञापन
Akhara Parishad chief Narendra Giri angry on Pooja Bedi for her Statement to Compared Milind Soman Nude Race With Nagas
महंत नरेंद्र गिरि - फोटो : file photo

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि अपने फायदे के लिए जो लोग नग्न प्रदर्शन करते हैं उससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने पूजा बेदी के ट्वीट को लेकर कहा है कि शायद पूजा बेदी को सन्यासियों की नागा परंपरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है इसलिए अखाड़ा परिषद की ओर से उन्हें 2021 में हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ में आमंत्रित करता हूं, कि वे महाकुंभ में आकर नागा संन्यासियों की परम्परा के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

पढ़ें: Ludo Netflix Review: चौकड़ी भरने में कामयाब अनुराग बसु की ‘लूडो’, त्योहारी मौसम में रंगों की मुस्कान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed