साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी अपना जन्मदिन 29 अगस्त को मनाते हैं। उन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। नागार्जुन अक्किनेनी एक शानदार कलाकार के अलावा फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन भी है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
Nagarjuna Birthday:बाल कलाकार के तौर पर नागार्जुन ने शुरू किया था अभिनय, इस महिला खिलाड़ी को तोहफे में दी थी 73 लाख की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागार्जुन अक्किनेनी का जन्म 29 अगस्त साल 1959 को मद्रास में हुआ था। वह मशहूर कलाकार अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं। फिल्मी परिवार से संबंध रखने की वजह से नागार्जुन की शुरू से ही सिनेमा की ओर रुचि रही थी। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर सिनेमा में कदम रखा था। नागार्जुन ने लंबे समय तक बाल कलाकार के तौर पर काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
नागार्जुन अक्किनेनी ने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म विक्रम से बड़े पर्दे पर कदम रखा। उनकी यह फिल्म साल 1986 में आई थी। इसी साल नागार्जुन ने अपनी दो फिल्म कैप्टन नागार्जुन और अरन्याकंडा में भी अभिनय किया। इन तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके बाद नागार्जुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी हैं।
नागार्जुन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबाती से साल 1984 में की थी, लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 1990 में लक्ष्मी दग्गुबाती के साथ नागार्जुन का तलाक हो गया। इसके बाद नागार्जुन ने साल 1992 में अमला अक्किनेनी से शादी की थी। नागार्जुन के दो बेटे नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी हैं। यह दोनों भी कलाकार हैं।
पिछले साल नागार्जुन अक्किनेनी मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 73 लाख की कीमत वाली ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स5 एसयूवी कार तोहफे में देने की वजह से चर्चा में थे। पीवी सिंधु बीडब्ल्यू एफ वर्ल्ड चैंपिंयनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी थीं। इसी जीत के लिए नागार्जुन ने पीवी सिंधु को ये कार तोहफे में दी थी। यह कार्यक्रम हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में हुआ।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने डिलीट किया सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो, राम ने कहा था- 'लोग तंग कर रहे'