फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर से मुलाकात के वक्त रिया भी होती थीं सुशांत सिंह राजपूत के साथ, साइकेट्रिस्ट का दावा- 'भयंकर डिप्रेशन से लड़ रहे थे दिवंगत अभिनेता'

Sat, 29 Aug 2020 12:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Aug 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor Psychiatrist kersi chavda reveal his mental health and depression
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई पहलू निकलकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता के बारे में खुलासे किए। रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से मानसिक बीमारी और डिप्रेशन का शिकार थे। जिसके लिए वह साइकेट्रिस्ट से इलाज भी करवा रहे हैं। रिया ने उस साइकेट्रिस्ट का नाम भी बताया जिससे सुशांत सिंह राजपूत का इलाज चल रहा था। 

Sushant Singh Rajput death case late actor Psychiatrist kersi chavda reveal his mental health and depression
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत का इलाज करने वाले साइकेट्रिस्ट का नाम केसरी चावड़ा है। रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद मीडिया ने केसरी चावड़ा से बात की और सुशांत सिंह राजपूत के स्वास्थ्य के बारे में सवाल किए। मीडिया के सवालों के दौरान केसरी चावड़ा ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। केसरी चावड़ा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत भयंकर डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

Sushant Singh Rajput death case late actor Psychiatrist kersi chavda reveal his mental health and depression
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केसरी चावड़ा ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत ने दवाइयां लेना छोड़ दिया था और उन्हें जून के पहले महीने में पैनिक अटैक आया था। वह भयंकर डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे थे। इस सिलसिले में श्रुति मोदी ने मुझे पिछले साल 25 नवंबर को कॉल किया था और सुशांत से मिलने के लिए वॉटर स्टोन क्लब बुलाया था। इसके बाद 27 नवंबर को सुशांत को हिंदूजा में भर्ती करवाया गया था'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor Psychiatrist kersi chavda reveal his mental health and depression
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

केसरी चावड़ा आगे कहते हैं, 'उस समय सुशांत ने मुझे बताया कि उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं थी और न ही कभी आत्महत्या जैसे ख्याल आते थे। सुशांत ने मुझसे पूछा था कि वह स्मोक कर सकते हैं या नहीं, मैंने उन्हें मना कर दिया था। केसरी चावड़ा बताते हैं कि इसके बाद उन्हें रिया चक्रवर्ती के जरिए भी कई बार कॉल किया गया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor Psychiatrist kersi chavda reveal his mental health and depression
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

केसरी चावड़ा ने आगे कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने मुझे फिर एक दिसंबर को कॉल किया था। तब मुझे पता चला कि सुशांत ने फिर स्मोकिंग करना शुरू कर दिया था। सुशांत कहते थे कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे, और उनके जाने के बाद से वह काफी दुखी और अकेले थे। उस समय उन्हें cutiepin और phunil दवाई लेने के लिए कहा गया था।' केसरी चावड़ा के मुताबिक पिछले साल 23 दिसंबर को सुशांत ने उनसे कहा था कि वह काम करने के इच्छुक नहीं थे। डॉक्टर ने यह भी बताया है कि जब भी वह सुशांत से मिलते थे तो रिया चक्रवर्ती वहां मौजूद रहती थीं और वह भी काफी चिंता करती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed