फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Sports Day: इन खेलों में रुचि रखते हैं ये पांच सितारे, आमिर खान तो सेट पर ही जुट जाते हैं खेलने

Sat, 29 Aug 2020 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Aug 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
national sports day bollywood celebrities who played these games
तापसी पन्नू, आमिर खान - फोटो : twitter@@taapsee, instagram/fatimasanashaikh

आज नेशनल स्पोर्ट्स डे है। हर साल 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में यह मनाया जाता है। बॉलीवुड का खेलों से खास रिश्ता रहा है। एक तरफ जहां खेल के इर्द गिर्द यादगार फिल्में बनी हैं। तो वहीं दूसरी ओर कई सितारों को अभिनय के अलावा खेलों में भी काफी रुचि है। जब भी उन्हें वक्त मिलता है, तो भी अपना पसंदीदा खेल खेलते नजर आते हैं। तो चलिए आज हम ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं जो अपना पसंदीदा खेल खेलते हुए दिखे।

national sports day bollywood celebrities who played these games
तापसी पन्नू - फोटो : twitter @taapsee

तापसी पन्नू का खेलों से खास लगाव है। स्कूल के दिनों से ही वो स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उन्हें स्क्वैश (Squash) खेलना काफी पसंद है। खुद को फिट रखने के लिए तापसी वर्कआउट करने के अलावा स्क्वैश खेलती हैं। फिल्म 'जुड़वा 2' की शूटिंग के दौरान तापसी की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वो वरुण धवन के साथ स्क्वैश खेलती हुई दिखी थीं। 

national sports day bollywood celebrities who played these games
आमिर खान - फोटो : instagram/fatimasanashaikh

आमिर खान को शतरंज का काफी शौक है। शतरंज खिलाड़ी आनंद विश्वनाथन के साथ भी आमिर खेल चुके हैं। फिल्म के सेट पर जब भी आमिर को वक्त मिलता है वो शतरंज खेलने लग जाते हैं। यह तस्वीर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
national sports day bollywood celebrities who played these games
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन फर्नांडिस एक बेहतरीन पोल डांसर हैं, ये तो सभी को पता है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वो एक अच्छी घुड़सवार भी हैं। उन्होंने घुड़सवारी की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली हुई है। इसके अलावा उन्होंने तलवारबाजी भी सीखी है। 

विज्ञापन
national sports day bollywood celebrities who played these games
रणबीर कपूर - फोटो : instagram/yogenshah_s

रणबीर कपूर को कई मौकों पर फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। फिल्मी सितारों के बीच अक्सर फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है, जिसमें रणबीर जरूर हिस्सा लेते हैं। ऐसे ही एक मैच के दौरान फोटो में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed