अंतर्राष्ट्रीय गायक एकॉन ने शिलॉन्ग के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्मैक दैट से लेकर लोनली तक, एकॉन ने अपने मशहूर गानों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके अलावा रा.वन के छम्मक छल्लो गाने को गाकर उन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Akon: 'छम्मक छल्लो' पर एकॉन ने दी शानदार प्रस्तुति, गाना सुनकर झूम उठे फैंस
एकॉन ने हाल ही में एक कार्यक्रम में छम्मक छल्लो गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखते ही देखते कार्यक्रम से जुड़े उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शिलॉन्ग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में एकॉन के शानदार कार्यक्रम के कई वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लोग गायक की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रशंसकों को अपने फोन पर ऊर्जा से भरपूर इस परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करते हुए देखे जा सकता है।
Latest: Akon performing 'Chammak Challo' at the Cherry Blossom Music Festival in Shillong last night.
— ℣ (@Vamp_Combatant) November 16, 2024
AN ABSOLUTE CHARTBUSTER @iamsrk pic.twitter.com/SqyFtMvRFU
उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने कार्यक्रम के प्रशंसकों के वीडियो साझा किए। बता दें कि इस महोत्सव का उद्घाटन मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह की उपस्थिति में किया गया था।
इससे पहले इस साल की शुरुआत में एकॉन ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के जश्न में अपनी खास प्रस्तुति से खूब सुर्खियों बटोरी थीं। समारोह के तीसरे दिन एकॉन ने रा.वन से अपने हिट गाने छम्मक छल्लो भी गाया था, जिस पर सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान डांस फ्लोर पर थिरकते हुए दिखे थे।
इंस्टाग्राम पर एकॉन ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी साझा किया था। उन्होंने कैप्शन इसे साल की सबसे अच्छी प्री वेडिंग पार्टी करार दिया था। छम्मक छल्लो गाने की बात करें तो इसे विशाल-शेखर ने कंपोज किया था। साल 2011 में आई फिल्म के इस गाने ने लोगों पर अपना खूब जादू चलाया था।
Richa Chadha: उत्तर भारत की खराब हवा को लेकर बढ़ी ऋचा चड्ढा की चिंता, सरकार से भी जताई नाराजगी