फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जिंदगी की जंग हारा एक और कलाकार, कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 30 Jul 2020 06:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jul 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Akshara Haasan Makeup Artist From Film Shamitabh Passes Away Due To Coronavirus
Akshara Haasan

विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस से एक और कलाकार जिंदगी की जंग हार गया है। यह कलाकार कैमरे के सामने आकर पर्दे पर अपना करिश्मा नहीं दिखाता था, बल्कि कैमरे के पीछे रहकर उसका काम कलाकारों को खूबसूरत बनाना था। जी हां! खबरें बताती हैं कि तमिल सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन का मेकअप फिल्म 'शमिताभ' में जिस मेकअप आर्टिस्ट ने किया था, उसका कोरोना वायरस से संक्रमित होकर निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी खुद अक्षरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लेखिका तेजस्विनी दिव्या नाईक की लिखी एक पोस्ट साझा करके दी है।

Akshara Haasan Makeup Artist From Film Shamitabh Passes Away Due To Coronavirus
Akshara Haasan

पोस्ट में लिखा गया है, 'हमने कुछ 10 दिन पहले ही बातचीत की थी। 'शमिताभ' की यादों को दोहराया था और उनके बच्चों के हाल-चाल लिए थे और, आज वह नहीं रहे। आज हमने एक दयालु, सज्जन और खुशमिजाज इंसान को खो दिया है। सचिन दादा, आप जहां भी हो, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट को खो दिया है। यह बहुत बुरा हुआ है। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए? मेरा दिल भरा हुआ है। मैं सिर्फ उनके आखिरी शब्दों को याद करना चाहती हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं।'

Akshara Haasan Makeup Artist From Film Shamitabh Passes Away Due To Coronavirus
Akshara Haasan - फोटो : Social Media

पोस्ट में आगे लिखा है, 'भगवान का शुक्र है कि अक्षरा हासन ने उस दिन उन्हें फोन किया, वरना हम तो कभी हमसे बात भी नहीं कर पाते। अब हमें 10 दिन बाद याद आ रहा है कि हमने उस दिन उनसे अंतिम बार बातचीत की है। विश्वास नहीं होता कि जिंदगी में आप किसी से बात कर रहे होते हैं और आपको पता भी नहीं होता कि वह आपका अंतिम बार हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Haasan Makeup Artist From Film Shamitabh Passes Away Due To Coronavirus
akshara haasan

आगे लिखा है, आप जिसके भी साथ हैं उनका साथ कभी मत छोड़िए और उन्हें बताइए कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं। सिर्फ वही नहीं जो आपके आसपास हैं, आप उन्हें भी कभी मत छोड़िए जो आपके करीबी हैं लेकिन आपके पास नहीं है।'

विज्ञापन
Akshara Haasan Makeup Artist From Film Shamitabh Passes Away Due To Coronavirus
मनीष करजाउकर और रेमो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अक्षरा हासन श्रुति हासन की बहन हैं और कमल हासन की बेटी है। उन्हें पहली बार आर बाल्की के निर्देशन में वर्ष 2015 में आई फिल्म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन और धनुष के साथ देखा गया था। अभी कल ही की बात है जब रेमो डिसूजा और वरुण धवन ने भी 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में मेकअप आर्टिस्ट रहे मनीष करजाउकर को श्रद्धांजलि दी थी।

पढ़ें: विद्या बालन की कोशिशों से बना शकुंतला देवी का गिनीज बुक रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, बेटी ने यूं जताई खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed